[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी A सीरीज के पॉप्युलर स्मार्टफोन Galaxy A23 5G को तगड़ा अपडेट दिया है। यह अपडेट ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One Ui 6 है। सैमसंग के इस लेटेस्ट अपडेट का फर्मवेयर वर्जन नंबर A236BXXU4DWKA है। इसके साथ डिवाइस को नवंबर सिक्योरिटी पैच भी दिया जा रहा है। यूजर इस अपडेट को फोन की सेटिंग्स में दिए गए सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जा कर चेक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह इस फोन के लिए आया यह आखिरी सबसे बड़ा अपडेट है। कंपनी इस फोन को रेग्युलर इंटरवल पर सिक्योरिटी पैच देती रहेगी।
मिले कमाल के नए फीचर
नए अपडेट में मिलने वाले फीचर्स की बात करें, तो इसमें कंपनी कई शानदार यूआई इन्हैंसमेंट दे रही है। इसमें यूजर्स को रीडिजाइन्ड क्विक पैनल, नोटिफिकेशन शेड में बेहतर ऐल्बम आर्ट प्रेजेंटेशन, टाइम बेस्ड नोटिफिकेश सॉर्टिंग, क्लियर होम स्क्रीन आइकन लेबल, डीटेल्ड वेदर विजेट, बैटरी सेटिंग्स के लिए आसान ऐक्सेस और लॉक स्क्रीन क्लॉक की नई जगह शामिल है। सैमसंग ने इस अपडेट को अभी यूके, फ्रांस, इटली, पोलैंड और पोर्तुगास के यूजर्स के लिए रोलआउट किया है। आने वाले दिनों में यह भारत में भी रोलआउट किया जाएगा।
गैलेक्सी A23 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 1080×2408 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का एलसीडी डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन 8जीबी तक की रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का OIS क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है, जो सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ आती है।
सैमसंग का नया लोहालाट फोन, मिलिट्री ग्रेड बिल्ड क्वॉलिटी और तगड़े फीचर
[ad_2]
Source link