Home Tech & Gadget गजब का ब्रॉडबैंड प्लान: 40 Mbps स्पीड के साथ FREE मिल रहा ओटीटी; कीमत 425 रुपये

गजब का ब्रॉडबैंड प्लान: 40 Mbps स्पीड के साथ FREE मिल रहा ओटीटी; कीमत 425 रुपये

0
गजब का ब्रॉडबैंड प्लान: 40 Mbps स्पीड के साथ FREE मिल रहा ओटीटी; कीमत 425 रुपये

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Broadband लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ऐसे ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें कम बजट में तेज स्पीड से साथ OTT का फायदा भी मिल रहा है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Alliance Broadband के 40 Mbps प्लान की। कंपनी अब इस प्लान के साथ अपने ग्राहकों को ओटीटी का बेनिफिट भी दे रही है। कंपनी की सर्विस फिलहाल कोलकाता में उपलब्ध है। अगर आप भी इस क्षेत्र में रहे हैं और ब्रॉडबैंड लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है। चलिए डिटेल में बताते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ…

40 Mbps के प्लान में ओटीटी बेनिफिट्स भी

एलायंस ब्रॉडबैंड के 40 Mbps प्लान को लॉन्चर प्लान के नाम से जाना जाता है। अगर आप घर से काम करते हैं या इंटरनेट पर टीवी या शो देखना पसंद करते हैं, तो इतनी स्पीड आपके लिए पर्याप्त है। यह प्लान 425 रुपये में आता है। हालांकि फाइनल बिल में जीएसटी भी लगेगा। इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है और यह अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है। यानी प्लान में कोई डेली डेटा लिमिट नहीं है। कंपनी ने अब इस प्लान के साथ ओटीटी बेनिफिट भी जोड़ दिया है। अब इस प्लान में यूजर्स को हंगामा और लाइव टीवी जैसे प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

पूरे ₹23000 सस्ता मिल रहा यह 5G OnePlus फोन, नया मॉडल आते ही गिरे दाम

एयरटेल का 40 Mbps के प्लान में क्या खास

एयरटेल का 40 Mbps प्लान बेसिक नाम से पॉपुलर है। इस प्लान की कीमत 499 रुपये है। प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स और अनलिमिडेट डेटा (3300GB) मिलता है। प्लान के साथ अपोलो सर्किल और विंक का सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान के फाइनल बिल में जीएसटी भी शामिल होगा।

[ad_2]

Source link