Home Tech & Gadget गजब का ब्रॉडबैंड, हर महीने मिलेगा 8000 GB डेटा, एयरटेल-जियो से पूरे ₹1000 सस्ता भी

गजब का ब्रॉडबैंड, हर महीने मिलेगा 8000 GB डेटा, एयरटेल-जियो से पूरे ₹1000 सस्ता भी

0
गजब का ब्रॉडबैंड, हर महीने मिलेगा 8000 GB डेटा, एयरटेल-जियो से पूरे ₹1000 सस्ता भी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

अगर आप अपने घर या ऑफिस में ब्रॉडबैंड लगवाने का प्लान कर रहे हैं और कंफ्यूज हो रहे हैं कि किस कंपनी का प्लान लगवाना बेहतर रहेगा, तो यहां हम आपको एक अनोखे ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बता रहे हैं। आपको जानकारी हैरानी होगी की इस अनोखे प्लान में एयरटेल और जियो से दोगुना ज्यादा डेटा मिलेगा। दरअसल, Asianet ब्रॉडबैंड अपना 1 Gbps प्लान Airtel और Jio के 1 जीबीपीएस प्लान की तुलना में दोगुना डेटा के साथ पेश करता है। इतना ही नहीं एशियानेट ब्रॉडबैंड का 1 जीबीपीएस प्लान जियो और एयरटेल के प्लान से पूरे 1000 रुपये सस्ता भी है। गौरतलब है कि जियो और एयरटेल देश के दो सबसे बड़े फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर हैं। जबकि एशियानेट ब्रॉडबैंड केवल केरल के भीतर ही सेवाएं प्रदान करता है। चलिए जानते हैं कि इस प्लान में ग्राहकों को क्या-क्या मिलेगा…

एशियानेट के प्लान में मिलेगा कुल 8000 GB डेटा

एशियानेट के 1 Gbps ब्रॉडबैंड प्लान में कुल 8TB (8000 GB) डेटा मिलता है जबकि इसकी तुलना में Airtel और Jio दोनों ही ग्राहकों को बहुत कम डेटा ऑफर करते हैं। एयरटेल और जियो, दोनों के ही 1 जीबीपीएस प्लान 3.3TB (3300 GB) डेटा के साथ आते हैं।

फिर सस्ता हुआ iPhone 13, मात्र ₹31000 में मिल रहा 128GB मॉडल; पूरे 39 हजार की बचत

आपको जानकारी हैरानी होगी की दोगुना डेटा के बावजूद, एशियानेट का 1 जीबीपीएस प्लान, दोनों कंपनियों से सस्ता है। एशियानेट से आप 2999 रुपये प्रतिमाह में 1 जीबीपीएस प्लान प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप नया कनेक्शन खरीद रहे हैं तो आपको 500 रुपये एक्टिवेशन चार्ज भी देना होगा, कंपनी FREE में वाई-फाई मॉडेम दे रही है। वहीं दूसरी ओर, जियो और एयरटेल, दोनों अपने 1 Gbps प्लान को 3,999 रुपये में पेश करते हैं। यानी एशियानेट के साथ आप 1000 रुपये बचा सकते हैं।

सपना नहीं हकीकत: मात्र ₹4999 में मिल रहा 200MP कैमरे वाला 5G फोन, हाथ से न निकल जाए डील

जियो-एयरटेल के 1 Gbps प्लान में एडिशनल बेनिफिट्स भी

एशियानेट ब्रॉडबैंड के 1 जीबीपीएस प्लान के बारे में केवल एक चीज जो शायद आपको अच्छी न लगे, वह यह है कि इसमें उपभोक्ताओं को कोई एडिशनल बेनिफिट नहीं मिलता है। वहीं, जियो और एयरटेल अपने प्लान के साथ, कई ओटीटी (ओवर-द-टॉप) प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर करते हैं। गौर करने वाली बात यह भी है कि जियो और एयरटेल सेट-टॉप बॉक्स (STB) भी प्रदान करते हैं। जियो का एसटीबी डीटीएच सेवाएं देने के लिए पारंपरिक एसटीबी नहीं है, जबकि एयरटेल का एसटीबी एक स्मार्ट बॉक्स है जो आपको लीनियर टीवी के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म से कंटेंट देखने में सक्षम बनाता है। 

(स्टोरी क्रेडिट-टेलीकॉमटॉक)

[ad_2]

Source link