[ad_1]
स्मार्टफोन्स से जुड़ी कैमरा टेक्नोलॉजी लगातार बेहतर हो रही है और इसमें ढेरों बदलाव देखने को मिले हैं। अब चाइनीज टेक कंपनी Tecno का अनोखा स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में कदम रखने जा रहा है। इस डिवाइस का कैमरा किसी DSLR लेंस की तरह बाहर निकल आता है। खास बात यह है कि इस फोन की प्री-बुकिंग करने पर खास ऑफर्स का फायदा ग्राहकों को मिलेगा।
Tecno Phantom X2 Pro 5G स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में टीज किया गया है और इस सीरीज के वनीला वेरियंट Tecno Phantom X2 5G की सेल पहले ही भारत में शुरू हो चुकी है। हालांकि, सीरीज का वनीला वेरियंट कैमरा के मामले में प्रो वेरियंट जैसा नहीं है। Tecno Phantom X2 Pro का कैमरा किसी महंगे DSLR लेंस की तरह फोन की बॉडी से बाहर निकल आता है।
200MP कैमरा वाला स्मार्टफोन लाई Xiaomi, सबसे कम कीमत में धांसू फीचर्स
दुनिया का पहला रिट्रैक्टेबल 50MP कैमरा
कंपनी ने भारत में Phantom X2 Pro का पहला टीजर शेयर किया है। नए पावरफुल डिवाइस में दुनिया का पहला रिट्रैक्टेबल 50MP पोट्रेट कैमरा दिया गया है। इस बड़े 1.2 मैक्रॉन कैमरा सेंसर के साथ ज्यादा लाइट कैप्चर की जा सकती है और बेहतरीन बोकेह इफेक्ट फोटोज में मिलता है। दावा है कि इस सेंसर के साथ बिल्कुल DSLR कैमरा जैसा आउटपुट यूजर्स को मिल सकेगा।
प्री-बुकिंग करने पर मिल रहे ढेरों ऑफर्स
भारत में Phantom X2 Pro स्मार्टफोन प्रीबुक करने वाले ग्राहकों को पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने की स्थिति में 5,000 रुपये की छूट, 6 महीने तक No-cost EMI पर खरीदने का विकल्प और 12 महीने के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप फ्री मिलेगी। रीटेल स्टोर पर डिवाइस प्री-बुक करने वाले पहले 600 ग्राहकों को एक प्रीमियम बिजनेस गिफ्ट बॉक्स फ्री में दिया जाएगा।
इतना ही नहीं, Phantom X3 पर अपग्रेड करने वाले 50 लकी ग्राहकों को 2,000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट लॉन्च प्रमोशन के तौर पर दिया जाएगा। इस डिवाइस की प्री-बुकिंग 17 जनवरी से शुरू होगी और इसे शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर खरीदा जा सकेगा।
6000mAh बैटरी और 13GB रैम वाला Tecno POVA 4, कीमत 12,000 रुपये से कम
ऐसे हैं Phantom X2 Pro के स्पेसिफिकेशंस
फोन के रियर पैनल पर 50MP रिट्रैक्टेबल पोट्रेट लेंस के अलावा 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। फोन में 6.8 इंच का AMOLED फुल HD+ कर्व्ड एज डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट के अलावा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। 32MP सेल्फी कैमरा वाले डिवाइस की 5160mAh बैटरी को 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
[ad_2]
Source link