Home Tech & Gadget गजब डील! 5G स्मार्टफोन पर सीधे 51% का डिस्काउंट, फ्लिपकार्ट पर सबसे बड़ा ऑफर

गजब डील! 5G स्मार्टफोन पर सीधे 51% का डिस्काउंट, फ्लिपकार्ट पर सबसे बड़ा ऑफर

0
गजब डील! 5G स्मार्टफोन पर सीधे 51% का डिस्काउंट, फ्लिपकार्ट पर सबसे बड़ा ऑफर

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

धांसू कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर आपके लिए जबर्दस्त डील है। इस धमाकेदार डील में आप 50 मेगापिक्सल के दो कैमरे और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे वाले पावरफुल फोन Realme GT 2 Pro  को 51% डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस फोन का MRP 57,999 रुपये है। डील में यह डिस्काउंट के बाद 27,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर में आप इस फोन की कीमत को 1 हजार रुपये तक और कम कर सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 21,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक का कार्ड है, तो आपको 5 पर्सेंट का अडिशनल डिस्काउंट भी मिलेगा।

रियलमी GT 2 प्रो के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी के इस पावरफुल फोन में आपको 1440×3216 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस भी मौजूद है। फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट से लैस है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियल में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल और एक 2 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरा शामिल है। फोन में ऑफर किया जाने वाला मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में कंपनी 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है।

धमाकेदार ऑफर! 17 हजार के 5G फोन पर 15 हजार रुपये तक की छूट, यहां मिल रही तगड़ी डील

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी लगी है। यह बैटरी 65 वॉट की सुपर डार्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओस की बात करें तो फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। फोन पेपर ग्रीन, पेपर वाइट और स्टील ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।

(Photo: GadgetMatch)

[ad_2]

Source link