[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
यह खबर आपको उन कहानियों में से एक की तरह लग सकती है जो सच होने के लिए सपना जैसी लगती है। लेकिन गूगल का एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर कथित तौर पर प्रतिदिन एक घंटा काम करके प्रति वर्ष 1,50,000 डॉलर (1.2 करोड़ रुपये) कमाने का दावा करता है। फॉर्च्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर डेवोन आम तौर पर दिन में एक घंटे के लिए कोड करता है। बाकी समय वह अपने स्टार्टअप पर काम करता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जब उन्होंने नौकरी ली तो उन्हें पता था कि ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने जॉब से पहले गूगल में इंटर्नशिप भी की, दिन में दो घंटे से कम काम किया और प्रति सप्ताह 2,000 डॉलर कमाए। उन्होंने फॉर्च्यून को बताया कि उन्होंने अपनी इंटर्नशिप के दौरान बहुत पहले ही आवश्यक सभी कोड पूरे कर लिए थे।
हो गया खेल: Flipkart से ऑर्डर किया Apple Laptop और निकला स्पीकर, लगा 73000 का चूना
Google की एक पॉलिसी है जिसके तहत वर्कर्स से फुलटाइम वर्किंग टाइम की अपेक्षा नहीं की जाती है। हालाँकि, डेवोन का कहना है कि अभी तक किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया है कि वह उन घंटों को नहीं देख रहा है। उनके अनुसार, वह कम समय में क्वालिटी वाला काम कर देते हैं। वह निश्चित रूप से काफी चतुर है क्योंकि जब किसी को संदेह होता है तो वह दिखाने के लिए कोड की लाइन दिख देते है जिससे यह रहे की वो पूरे सप्ताह काम कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनका मेनेजर उनके ऑफिस नहीं आने को लेकर भी कूल है। Google ने कर्मचारियों के लिए सप्ताह के कुछ निश्चित दिनों में आना अनिवार्य कर दिया है लेकिन अंतिम निर्णय रिपोर्टिंग मेनेजर पर निर्भर करता है। बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए Google की एवरेज बेस सैलरी $7,18,000 प्रति वर्ष के करीब है।
Uber यूजर्स के लिए जरूरी खबर: ऐसे FREE में Cancel करें बुक की हुई राइड
[ad_2]
Source link