Home Life Style गुड़-चने के साथ करें दिन की शुरुआत, 5 बड़ी बीमारियों का होगा नाश, हार्ट भी रहेगा हेल्दी

गुड़-चने के साथ करें दिन की शुरुआत, 5 बड़ी बीमारियों का होगा नाश, हार्ट भी रहेगा हेल्दी

0
गुड़-चने के साथ करें दिन की शुरुआत, 5 बड़ी बीमारियों का होगा नाश, हार्ट भी रहेगा हेल्दी

[ad_1]

हाइलाइट्स

चना कैल्शियम, फाइबर और गुड़ आयरन, पोटैशियम जैसे तत्वों का अच्छा स्रोत होता है.
शरीर की हड्डियों को भी मजबूत बनाने के लिए गुड़-चने का सेवन असरदार माना जाता है.

Health benefits of eating jaggery and gram: हर कोई सुबह कुछ ऐसा खाना पसंद करता है जो सेहत के लिए फायदेमंद हो और पोषक तत्वों से भरपूर हो. इसके लिए लोग कई तरह की चीजों को डाइट में शामिल करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी गुड़ और चने का सेवन किया है? बता दें कि, सेहत को सटीक और बेहतर रखने के लिए ये सबसे अच्छा ऑप्शन है. क्योंकि चना कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होते हैं, वहीं, गुड़ आयरन और पोटैशियम जैसे तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, इन दोनों चीजों का नियमित सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है. आइए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के डाइटिशियन रोहित यादव से जानते हैं चना-गुड़ खाने के चमत्कारी लाभ.

गुड़-चने खाने के 5 बड़े फायदे

हड्डियों को बनाए स्टॉन्ग: शरीर की हड्डियों को भी मजबूत बनाने के लिए गुड़ और चने का सेवन अधिक असरदार माना जाता है. बता दें कि चना में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है. यदि आप इन दोनों का नियमित सेवन करते हैं हड्डियों के साथ अन्य भी हेल्दी रहते हैं.

हार्ट को रखे हेल्दी: चना और गुड़ हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार होते हैं. दोनों में पाए जाने वाले पोषक तत्व हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम करता है. एक्सपर्ट भी इसको खाने की सलाह देते हैं.

वजन कम करे: शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए चना और गुड़ बेहद असरदार माने जाते हैं. यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट इन दोनों को सुबह-सुबह खाने की सलाह देते हैं.

ये भी पढ़ें:  गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाएंगे ये 9 होममेड ड्रिंक्स, सुस्ती को भी करेंगे दूर, मिनटों में हो जाते हैं तैयार

पाचन शक्ति बढ़ाए: चना और गुड़ पाचन शक्ति को दुरुस्त रखने में मदद करता है. बता दें कि, इन दोनों चीजों को खाने से पेट को रिलेक्स मिलता है. एक्सपर्ट इन दोनों चीजों को बराबर की मात्रा में खाने की सलाह देते हैं.

ये भी पढ़ें:  बेहद करामाती हैं ये हरे पत्ते, शरीर में पोषक तत्वों की कमी करते हैं पूरी, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी असरदार

खून की कमी सुधारे: कई परेशानियों के चलते शरीर में खून की कमी होने लगती है. ऐसे में आप चना का सेवन कर सकते हैं. बता दें कि, गुड़ और चना दोनों में ही आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की इस कमी को दूर करता है.

Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle

[ad_2]

Source link