[ad_1]
हाइलाइट्स
गुरुवार को की जाती है साईं बाबा की विशेष पूजा अर्चना.
साईं बाबा को चढ़ाए जाते हैं पीले फूल.
Shirdi Sai Baba Puja: शिरडी वाले साईं बाबा के भक्त दुनियाभर में मौजूद हैं. मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से शिरडी वाले बाबा की पूजा करता है वो उनकी सभी मनोकामना पूरी करते हैं. साईं बाबा की पूजा हर जाति धर्म के लोग कर सकते हैं. गुरुवार का दिन साईं बाबा को समर्पित है. गुरुवार को जो भी भक्त सच्चे मन से साईं बाबा की पूजा-अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
साईं बाबा के पूजन की विधि
शिरडी वाले साईं बाबा का एक ही मूल मंत्र- सबका मालिक एक है. साईं बाबा का व्रत और उनकी पूजा विधि बहुत ही आसान है. गुरुवार के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान से करके सबसे पहले साईं बाबा का ध्यान कर उनके व्रत का संकल्प लेना चाहिए. इसके बाद साईं बाबा की मूर्ति पर गंगाजल के छीटें देकर उन्हें पीला फूल, पीला कपड़ा धारण कराएं.
ये भी पढ़ें- कौन थीं भगवान राम की बड़ी बहन? रामायण से क्यों रहीं गुमनाम, जानें बेहद दिलचस्प पौराणिक कथा
गुरुवार के दिन साईं बाबा को पुष्प, रोली और अक्षत चढाएं. अब धूप, घी से उनकी आरती उतारें. इसके बाद साईं बाबा की कथा सुनकर विधि विधान से उनकी आरती करें. गुरुवार के दिन साईं बाबा को आप बेसन के लड्डू या फिर अन्य पीली मिठाई का भोग लगा सकते हैं. इस दिन दान करने से साईं बाबा की कृपा प्राप्त होती है. साईं बाबा की पूजा के बाद उनकी आरती करने से ही पूर्ण फल प्राप्त होता है. आइए आज हम आपको साईं बाबा की आरती बताते हैं.
सईं बाबा की आरती
ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे। भक्तजनों के कारण, उनके कष्ट निवारण॥
शिरडी में अवतरे, ॐ जय साईं हरे॥ ॐ जय…॥
दुखियन के सब कष्टन काजे, शिरडी में प्रभु आप विराजे। फूलों की गल माला राजे, कफनी, शैला सुन्दर साजे॥
कारज सब के करें, ॐ जय साईं हरे ॥ ॐ जय…॥
काकड़ आरत भक्तन गावें, गुरु शयन को चावड़ी जावें। सब रोगों को उदी भगावे, गुरु फकीरा हमको भावे॥
भक्तन भक्ति करें, ॐ जय साईं हरे ॥ ॐ जय…॥
हिन्दु मुस्लिम सिक्ख इसाईं, बौद्ध जैन सब भाई भाई। रक्षा करते बाबा साईं, शरण गहे जब द्वारिकामाई॥अविरल धूनि जरे, ॐ जय साईं हरे ॥ ॐ जय…॥
भक्तों में प्रिय शामा भावे, हेमडजी से चरित लिखावे। गुरुवार की संध्या आवे, शिव, साईं के दोहे गावे॥अंखियन प्रेम झरे, ॐ जय साईं हरे ॥ ॐ जय…॥
ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे। शिरडी साईं हरे, बाबा ॐ जय साईं हरे॥
श्री सद्गुरु साईंनाथ महाराज की जय॥
ये भी पढ़ें- ऋषि शृंगी कौन थे, प्रभु श्री राम की बहन से कैसे हुआ इनका विवाह, जानें यह रोचक पौराणिक कथा
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Shirdi sai baba
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 06:30 IST
[ad_2]
Source link