[ad_1]
रीवा. रीवा में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां के चोरहटा थाना क्षेत्र के उमरी गांव में एक ट्रेनी प्लेन क्रैश हो गया. इसमें एक पायलट की मौत हो गयी. ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्लेन में ट्रेनर पायलट और ट्रेनी सवार थे. इसमें से ट्रेनर की मौत हो गयी. ट्रेनी सोनू यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आज शाम तक मुंबई से टेक्निकल टीम आ रही है जो मामले की जांच करेगी. फिलहाल दुर्घटना का कारण घना कोहरा माना जा रहा है.
प्लेन को ट्रेनी पायलट सोनू यादव चला रहा था. ये हादसा गुरुवार रात करीब 11 बजे हुआ. प्लेन के हवाई पट्टी से टेक ऑफ करने के कुछ मिनट के अंदर ही ये हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि मंदिर के गुंबज से टकरा कर प्लेन क्रैश हो गया. प्लेन में मौजूद पायलट और प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दोनों को फौरन उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां इलाज के दौरान प्रशिक्षण देने वाले पायलट की मौत हो गयी. ये प्लेन फाल्का प्रशिक्षण कम्पनी का था.
विमान गिरते ही हड़कंप
रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरी गांव में हड़कंप मच गया जब देर रात एक प्लेन मंदिर के गुंबद से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उसमें सवार मुख्य पायलट कैप्टन विमल की मौत हो गई. वहीं एक अन्य पायलट सोनू यादव जो प्रशिक्षण ले रहा था वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की मुख्य वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन की टीम जांच कर रही है.
एटीसी की परमिशन थी
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर रात तकरीबन 11:00 बजे इस प्लेन ने हवाई पट्टी से उड़ान भरी तथा कुछ ही देर में प्लेन क्रैश होने की खबर मिली. जिसके बाद मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने तत्काल दोनों ही घायल पायलटों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया. यहां पर इलाज के दौरान मुख्य पायलट कैप्टन विमल की मौत हो गई वहीं एक अन्य साथी पायलट सोनू यादव जो प्रशिक्षण ले रहे थे वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं. प्लेन अपनी ट्रेनी उड़ान पर था. उसके पास एटीसी की परमिशन थी.
घने कोहरे के कारण हादसा
इस पूरे घटनाक्रम में जो बात निकलकर सामने आ रही है उसमें बताया जा रहा है देर रात घने कोहरे की वजह से प्रशिक्षण देने वाला प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. प्लेन पहले उमरी गांव में स्थित एक पेड़ से टकराकर मंदिर के गुंबज से टकरा गया. जानकारी यह भी निकल कर सामने आ रही है कि आसपास काफी घनी आबादी थी ऐसे में अगर यह दुर्घटनाग्रस्त प्लेन किसी घर से टकराता तो बड़ी हानि हो सकती थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Breaking News, Madhya pradesh latest news, Plane, Rewa News
FIRST PUBLISHED : January 06, 2023, 11:02 IST
[ad_2]
Source link