Home Life Style घर में जरूर लगाएं यह सुगंधित पौधा, हो जाएंगे मालामाल, आर्थिक संकट होंगे दूर, पृथ्वी के लिए माना जाता है वरदान

घर में जरूर लगाएं यह सुगंधित पौधा, हो जाएंगे मालामाल, आर्थिक संकट होंगे दूर, पृथ्वी के लिए माना जाता है वरदान

0
घर में जरूर लगाएं यह सुगंधित पौधा, हो जाएंगे मालामाल, आर्थिक संकट होंगे दूर, पृथ्वी के लिए माना जाता है वरदान

[ad_1]

हाइलाइट्स

पारिजात के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है
घर में परिजात का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है वास्तु के अनुसार घर में कुछ पौधे लगाने का बहुत महत्व बताया गया है. मुख्यतः तुलसी, शमी, मनी प्लांट, पारिजात जैसे पौधों को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर में लक्ष्मी आती हैं. परिजात के पौधे को धरती में वरदान माना जाता है. पौराणिक मान्यता के मुताबिक समुद्र मंथन के दौरान निकले 14 रत्नों में परिजात का पौधा भी था. पारिजात का पौधा मां लक्ष्मी को बहुत पसंद है. आइए आज हम आपको इसे घर में लगाने के महत्व बताते है.

1.धन का लाभ: इंदौर के रहने वाले ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित कृष्ण कांत शर्मा के मुताबिक परिजात का फूल देवी लक्ष्मी को बेहद पसंद है. मान्यता है कि इसे घर में लगाने से मां लक्ष्मी का वास होता है. घर में धन धान्य की पूर्ति होती है. घर में परिजात का पौधा लगाने से सुख शांति बनी रहती है.

इसे भी पढ़ें: घर के मुख्य द्वार पर रखें ये 3 पौधे, धन की होगी बरसात, कभी खाली नहीं रहेगी जेब, सुख-समृद्धि का होगा वास

2.स्वास्थ्य लाभ: मान्यता है कि घर में पारिजात का पौधा लगाने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है. इससे घर के सदस्य स्वस्थ रहते हैं और दीर्घायु भी होते हैं. इसके अलावा पारिजात के फूलों का उपयोग आयुर्वेद में किया जाता है. इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. पारिजात के फूलों से आयुर्वेद में कई प्रकार की दवाइयां बनाई जाती हैं.

3.कलह पर रोक: पारिजात का पौधा लगाने से घर में होने वाली बेवजह की कलह रुक जाती है. यह लोगों को पॉजिटिव एनर्जी देता है. जिसके कारण छोटी-छोटी बातों में होने वाली कलह पर रोक लगता है. परिवार के सदस्य प्रेम और खुशी से साथ में रहते हैं.

इसे भी पढ़ें: तुलसी समेत इन 5 पेड़ों को बांधें कलावा, घर में होगा सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार, जाग उठेगी सोई हुई किस्मत

4.सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार: घर में पारिजात का पौधा लगाने से पॉजिटिव ऊर्जा आती है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है. इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मकता दूर होती है. पारिजात के फूलों की सुगंध से मन बेहद शांत होता है. यह तनाव से छुटकारा दिलाता है. आप भी अपने घरों में परिजात का पौधा लगा सकते हैं.

Tags: Dharma Aastha, Lifestyle, Vastu tips

[ad_2]

Source link