Home Life Style घर में बनेगी होटल जैसी दम आलू बिरयानी, बस फॉलो करते जाएं ये रेसिपी! – India TV Hindi

घर में बनेगी होटल जैसी दम आलू बिरयानी, बस फॉलो करते जाएं ये रेसिपी! – India TV Hindi

0
घर में बनेगी होटल जैसी दम आलू बिरयानी, बस फॉलो करते जाएं ये रेसिपी! – India TV Hindi

[ad_1]

 Aloo Dum Biryani Recipe - India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
Aloo Dum Biryani Recipe

 Aloo Dum Biryani Recipe: बिरयानी खाना किसे नहीं पसंद। ये लाजवाब स्वाद वाला होता है। ऐसे में बिरयानी का एक प्रकार है दम आलू बिरयानी। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं है। बस कुछ मसालों की मदद से आप इस बिरयानी को बना सकते हैं। इसकी खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं है। बस आलू, चावल और मसालों का इस्तेमाल करना है। तो, आइए जानते हैं आलू दम बिरयानी रेसिपी (dum aloo biryani recipe) जो कि बेहद आसान है।

घर में बनेगी होटल जैसी दम आलू बिरयानी-Recipe of Aloo Dum Biryani 

-दम आलू बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले बिरयानी के चावल को तैयार करें।

-इसके लिए बासमती चावल लें और इसे पानी से धो लें।
-फिर एक पतीले में हल्का सा तेल, काली मिर्च, चक्रफूल और दालचीनी तोड़कर मिलाएं।
-फिर इसमें चावल डालकर हल्का उबालकर पकाएं और निकाल लें।
-अब इस चावल को एक थाली में पसारकर रख लें। ताकि ये थोड़ा ठंडा हो जाए।

 Recipe of Aloo Dum Biryani

Image Source : SOCIAL

Recipe of Aloo Dum Biryani

सिर्फ 1 चुटकी हल्दी काले कर सकते है सारे सफेद बाल, जानिए कैसे और कब करना है इस्तेमाल

अब इसके बाद छोटे-छोटे आलू लें और इसे उबालकर रख लें। इसमें हल्का-हल्का छेद कर लें। फिर इन आलू को दही, लाल मिर्च, लहसुन, अदरक, धनिया, हल्दी और नमक के पेस्ट में मिलाकर रख लें। इधर कम से कम 4 प्याज काटकर भून कर रख लें। फिर एक बड़ा सा पतीला लें और इसमें तेल डालें। अब इसमें जीरा, तेज पत्ता, किशमिश, काजू, काली मिर्च, चक्रफूल, दालचीनी, लौंग, इलायची और बड़ी इलायची डालें। अब इसमें दही वाले आलू को थोड़ा सा डालें। इसके ऊपर भूना हुआ प्याज डालें। फिर बिरयानी वाले थोड़े चावल डालें। ऊपर से फिर आलू और प्याज की लेयरिंग बनाएं। इसी तरह अंत तक प्याज, आलू और चावल की लेयरिंग तैयार कर लें। फिर इसे बंद करके बिलकुल धीमी आंच पर पकाएं। 

खाना बनाते हुए जल जाएं तो, अगले 60 सेकंड में कर लें ये घरेलू उपाय

 

बीच-बीच में चेक करें कि आलू और चावल सही से पका या नहीं। जब ये पूरी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर लें। इसमें ऊपर से हरी धनिया काटकर ऊपर से मिलाएं।अब इसे थोड़ा ठंडा होने पर सर्व करें।

Latest Lifestyle News



[ad_2]

Source link