[ad_1]
हाइलाइट्स
किचन और पूजाघर में जूते-चप्पल गलती से भी नहीं रखने चाहिए.
घर के बेडरूम में भी जूते-चप्पल रखना बेहद अशुभ माना जाता है.
Vastu For Keeping Shoes At Home: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व माना गया है. घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए. माना जाता है कि जिन घरों में वास्तु के नियमों का पालन नहीं किया जाता है, वहां मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानियां और नकारात्मकता हमेशा बनी रहती है. इससे लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित होती है. वास्तु के अनुसार घर में रखी चीजें सही दिशा में हों तो पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश होता है. वास्तु शास्त्र में घर में हर वस्तु को रखने की सही दिशा के बारे में बताया गया है. वास्तु में जूते-चप्पल रखने के भी कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन न करने से घर में अशांति फैल सकती है. जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जूते-चप्पल कहां रखने चाहिए और कहां नहीं रखने चाहिए.
इन जगहों पर कभी न रखें जूते-चप्पल
– नई दिल्ली की वास्तु कंसल्टेंट डॉ. तारा मल्होत्रा के मुताबिक घर में कभी भी तुलसी के पौधे के आसपास जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए. ऐसा करने से घर में कंगाली आ सकती है और परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो सकता है. ऐसा करने से घर नेगेटिव एनर्जी से भर सकता है.
– घर के बेडरूम में जूते-चप्पल कभी नहीं रखने चाहिए. वास्तु शास्त्र में ऐसा करना सही नहीं माना गया है. बेडरूम में जूते चप्पल रखने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां पैदा हो सकती हैं. ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ सकते हैं. इसलिए यह बात जरूर ध्यान रखें.
– घर के मुख्य दरवाजे पर जूते-चप्पल रखना अशुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर चप्पल-जूते उतारने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा करना धन हानि की वजह बन सकता है.
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में रोज इस जगह जलाएं दीपक, सभी परेशानियों हो जाएंगी दूर, धन-दौलत की कभी नहीं होगी कमी
– कई लोग रसोई में जूते-चप्पल पहनकर काम करते हैं या वहां भी जूते-चप्पल रख देते हैं. हालांकि ऐसा करना नुकसानदायक माना गया है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अग्नि और अन्न दोनों को पूजनीय माना गया है. इसकी वजह से इस एरिया में जूते-चप्पल रखना अशुभ माना गया है.
यह भी पढ़ें- घर में छोटी-छोटी बातों पर हो जाता है झगड़ा, वास्तु के 3 टिप्स करें फॉलो, तुरंत मिलेगा परेशानी से छुटकारा
– लोगों को कभी भी घर में रखी तिजोरी के आसपास जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए. ऐसा माना जाता है कि जहां पर धन रखा है, वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है ऐसे में अगर आप वहां जूते-चप्पल लेकर जाते हैं तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.
इस दिशा में जूते-चप्पल रखना शुभ
डॉ. तारा मल्होत्रा के अनुसार वास्तु शास्त्र में जूते-चप्पल रखने की सही दिशा के बारे में विस्तार से बताया गया है. घर में जूते-चप्पल रखने के लिए शू रैक बनाई जाती है या एक जगह चुनकर हमेशा वहां जूते-चप्पल रखे जाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जूते-चप्पल रखने के लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा का चुनाव करें. इस दिशा में जूते-चप्पल रखना शुभ माना जाता है. इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Vastu, Vastu tips
FIRST PUBLISHED : September 07, 2023, 02:30 IST
[ad_2]
Source link