Home National चंडीगढ़ में शिमला जैसा नजारा, तेज बारिश के बाद इतने ओले गिरे मानो बिछ गई बर्फ की चादर; देखें वीडियो

चंडीगढ़ में शिमला जैसा नजारा, तेज बारिश के बाद इतने ओले गिरे मानो बिछ गई बर्फ की चादर; देखें वीडियो

0
चंडीगढ़ में शिमला जैसा नजारा, तेज बारिश के बाद इतने ओले गिरे मानो बिछ गई बर्फ की चादर; देखें वीडियो

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Chandigarh Hailstorm: चंडीगढ़ में गुरुवार को शिमला जैसा नजारा देखने को मिला। चंडीगढ़ ही नहीं पंचकूला और मोहाली में इतने ओले गिरे कि लोगों को ऐसा लगा मानो सड़क पर बर्फ की चादर बिछ गई हो। दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई और फिर जमकर ओले गिरे। पंचकूला में करीब एक घंटे तक ओले और बारिश होती रही। कुछ ऐसा ही हाल चंडींगढ़ और उसके साथ सटे मोहाली में भी देखने को मिला। 

तीनों शहरों चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया। यहां पहले जमकर बारिश हुई और फिर ओले गिरे। सबसे अधिक ओलावृष्टि माहाली में हुई। पंजाब के कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। कपूरथला, मोगा, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मलेरकोटला में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  

पहाड़ों की बर्फबारी का असर

चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला में दोपहर होते-होते बादल छा गए ते। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बरसात हुई और ओले गिरे। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार 30 जनवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों में काफी बर्फबारी हो रही है तो मैदानी इलाकों में बारिश के रूप में इसका असर देखने को मिल रहा है। पूरे जनवरी महीने में एक भी दिन बारिश नहीं हुई लेकिन महीने के आखिरी दिन की शुरुआत बारिश से हुई।

अगले तीन दिन का पूर्वानुमान 

पंजाब में बारिश हुई लेकिन इसके बावजूद न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है। लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पठानकोट 10.4 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा 11.2 डिग्री, गुरदासपुर 10.3 डिग्री और फरीदकोट में 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बारिश होने से पंजाब में अब कोहरे से मु​क्ति मिलेगी। हवा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। वीरवार को भी पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं के बीच वर्षा हो सकती हैं। अगले तीन दिन तक बारिश का पूर्वानुमान है।

रिपोर्ट: मोनी देवी

[ad_2]

Source link