[ad_1]
हाइलाइट्स
हैरान करने वाली है चंदा कोचर की कहानी
कोचर पर है लोन फ्रॉड का आरोप, सीबीआई ने किया है गिरफ्तार
फोर्ब्स की दुनिया के दिग्गज लोगों की सूची में नियमित रूप से शामिल रहती थीं कोचर
नई दिल्ली. ‘लोन के बदले कैश’ (Cash for Loan) घोटाले में गिरफ्तार की गईं चंदा कोचर (Chanda Kochhar) कभी एक शक्तिशाली बैंकर हुआ करती थीं और उन्होंने अपनी अगुवाई में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को देश में प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. अब वह सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सूर्खियों में है.
कोचर फोर्ब्स की दुनिया के दिग्गज लोगों की सूची में नियमित रूप से शामिल रहती थीं. लेकिन सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वीडियोकॉन ग्रुप की कंपनियों को लोन देने में बरती गई कथित अनियमितताओं के सिलसिले में बैंक की पूर्व सीईओ और चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को शुक्रवार (23 दिसंबर) को गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें- ICICI Bank की पूर्व CEO चंदा कोचर और उनके पति दीपक को CBI ने किया गिरफ्तार
3 दिन की CBI हिरासत में भेजे गए
कोचर दंपती को शनिवार को मुंबई की एक विशेष अदालत में पेश किया गया. सुनवाई की दौरान अदालत ने चंदा कोचर और उनके पति को 26 दिसंबर तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया. सीबीआई ने आरोप लगाया है कि दोनों जवाब देने में आनाकानी कर रहे हैं और जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं.
मई, 2018 में आईसीआईसीआई बैंक ने कोचर के खिलाफ शुरू की थी जांच
आईसीआईसीआई बैंक ने मई, 2018 में वीडियोकॉन ग्रुप को 3,250 करोड़ रुपये के लोन देने में कोचर की कथित भूमिका के बारे में शिकायत मिलने के बाद उनके खिलाफ जांच शुरू की थी. कर्ज देने से कोचर के पति दीपक कोचर को फायदा हुआ था. विवाद गहराने पर कोचर छुट्टी पर चली गई थीं और अर्ली रिटायरमेंट के लिए आवेदन किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया. हालांकि बाद में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया.
ये भी पढ़ें- Videocon-ICICI Case: पूर्व सीईओ चंदा कोचर, पति दीपक 3 दिन की सीबीआई हिरास्त में
1984 में एक मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में आईसीआईसीआई में शुरू किया था काम
ग्रुप के तत्कालीन चेयरमैन के वी कामत की पसंदीदा रहीं कोचर ने 1984 में एक मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में आईसीआईसीआई में काम शुरू किया था. इसके बाद 1990 के दशक की शुरुआत में आईसीआईसीआई एक कमर्शियल बैंक बन गया. उन्हें 2009 में एमडी और चीफ एग्जीक्यूटिव के रूप में कामत का उत्तराधिकारी चुना गया. उनके उत्थान के कारण शिखा शर्मा (एक्सिस बैंक की पूर्व प्रमुख) ने भी बैंक छोड़ दिया, जो ग्रुप में उनसे वरिष्ठ थीं.
जल्द ही पहला आरोपपत्र दाखिल किए जाने की संभावना
जांच एजेंसी द्वारा इस मामले में जल्द ही पहला आरोपपत्र दाखिल किए जाने की संभावना है, जिसमें वीडियोकॉन ग्रुप के वेणुगोपाल धूत के साथ कोचर दंपती को भी नामजद किया जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bank, Business news, Business news in hindi, ICICI bank
FIRST PUBLISHED : December 25, 2022, 07:45 IST
[ad_2]
Source link