
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
यूपी के देवबंद में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर हमले को लेकर विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर हो गया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने चंद्रशेखर पर हमले को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। शिवपाल ने कहा कि विपक्ष अब सत्ता और अपराधियों दोनों के निशाने पर है। चंद्रशेखर पर हमला यूपी में खोखले हो चुके कानून व्यवस्था के लिए एक अलार्म है।
गौरतलब है कि सहारनपुर जाते समय चंद्रशेखर पर देवबंद में जानलेवा हमला किया गया है। उन्हें गोली मारी गई है। हालांकि गोली कमर को छूते हुए निकल गई है। गोली से उनका कार के शीशे भी टूट गए हैं। चंद्रशेखर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इसी हमले को लेकर शिवपाल यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि प्रदेश में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अराजकतत्व अपने सभी हदों व सरहदों को तोड़ने लगे हैं। यूपी में विपक्ष अब सत्ता व अपराधियों दोनों के निशाने पर है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हुआ जानलेवा हमला प्रदेश के खोखले हो चुके कानून व्यवस्था के लिए एक अलार्म है। जाग जाओ सरकार!
चंद्रशेखर आजाद पिछले कुछ दिनों से भाजपा के खिलाफ और सपा के साथ अपनी राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। पिछले कुछ उपचुनाव के दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मंच भी साझा किया और साथ मिलकर चुनाव प्रचार किया था। माना जा रहा है कि आने वाले चुनाव में चंद्रशेखर की आजाद पार्टी सपा और रालोद के साथ मिलकर मैदान में उतर सकती है।
[ad_2]
Source link