Home Business चलने में CNG से भी सस्ती है ये मिडिल क्लास की इलेक्ट्रिक कार, जानें कितने में ला सकते हैं घर

चलने में CNG से भी सस्ती है ये मिडिल क्लास की इलेक्ट्रिक कार, जानें कितने में ला सकते हैं घर

0
चलने में CNG से भी सस्ती है ये मिडिल क्लास की इलेक्ट्रिक कार, जानें कितने में ला सकते हैं घर

[ad_1]

हाइलाइट्स

महीने भर में इसकी रनिंग कॉन्ट लगभग 2,100 रुपये आएगी
टियागो ईवी में दो बैटरी के विकल्प मिलते हैं. रेंज 315 किमी तक है.
कार को 57 मिनट में 10-80% में चार्ज किया जा सकता है.

नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने हाल ही में भारत में Tiago EV को लॉन्च किया है. यह भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक हैचबैक कार है. इस कार की कीमत 8.49 लाख रुपये की एक्स-शोरूम से शुरू होती है. टियागो पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक तीनों वैरिएंट में उपलब्ध है. खास बात यह है कि टियागो के ईवी मॉडल की प्रति किलोमीटर रनिंग कॉस्ट पेट्रोल मॉडल के मुकाबले 4 गुना और सीएनजी मॉडल के मुकाबले 2 गुना कम है. इसका मतलब यह है कि यह चलाने में भी बहुत किफायती है, जो एक मिडिल क्लास फैमिली के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाती है.

टियागो ईवी की प्रति किलोमीटर चलने की लागत लगभग 1.4 रुपये है, जबकि इसके सीएनजी मॉडल की रनिंग कॉस्ट 3.4 रुपये है. दूसरी तरफ इसके पेट्रोल मॉडल की रनिंग कॉस्ट करीब 4.83 रुपये प्रति किलोमीटर आती है. अगर आप ईवी को रोज 50 किमी चलाते हैं तो महीने भर में इसकी रनिंग कॉस्ट लगभग 2,100 रुपये आएगी, लेकिन पेट्रोल में यह रनिंग कॉस्ट करीब 4 गुना ज्यादा और सीएनजी में करीब 2 गुना ज्यादा हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- Tata Tiago EV खरीदने का कर रहे हैं प्लान तो जल्दी करें महंगी होने जा रही ये कार

बैटरी ऑप्शन और रेंज
टियागो ईवी दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं. पहला एक छोटा 19.2kWh बैटरी पैक और एक बड़ा 24 kWh बैटरी पैक है. इसमें फास्ट चार्जिंग भी मिलती है. दोनों बैटरी पैक को 50kW फास्ट चार्जर का उपयोग करके 57 मिनट में 10-80% तक चार्ज किया जा सकता है. छोटी बैटरी के साथ 250 की रेंज और बड़ी बैटरी बैटरी के साथ 315 की रेंज देखने को मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें- Citroen eC3 होगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, Tata Tiago EV से होगा तगड़ा मुकाबला

लग्जरी कार की तरह हैं फीचर्स
टियागो ईवी के फुली-लोडेड XZ+ Tech Lux सबसे पसंदीदा वेरिएंट है और जनवरी 2023 में प्रक्रिया शुरू होने के बाद इसे डिलीवरी के लिए प्राथमिकता दी जाएगी. ईवी के कुछ टॉप वेरिएंट में ऑटोमैटिक हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, TMPS और ऑटोमैटिक मिलते हैं. इसके अलावा कार में हेडलैंप भी देखने को मिलते हैं.

कार में मिलती है बेहतर सेफ्टी
टाटा की कार और एसयूवी बेहतर सेफ्टी के लिए जानी जाती हैं. टियागो ईवी भी ज्यादा पीछे नहीं है. यह 4-स्टार ग्लोबल एनसीएपी रेटेड टियागो प्लेटफॉर्म पर आधारित है. इलेक्ट्रिक कार में फ्रंट एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, डायनामिक गाइडलाइंस के साथ रिवर्स कैमरा, i-TMPS और IP67-रेटेड बैटरी पैक और मोटर है.

Tags: Auto News, Automobile, Electric Car, Electric Vehicles, Tata Motors, Tata Tiago

[ad_2]

Source link