Home Life Style चातुर्मास में मांगलिक कार्य बंद, 22 नवंबर तक नहीं होगी शादी, देखें नवंबर-दिसंबर के विवाह, गृह प्रवेश मुहूर्त

चातुर्मास में मांगलिक कार्य बंद, 22 नवंबर तक नहीं होगी शादी, देखें नवंबर-दिसंबर के विवाह, गृह प्रवेश मुहूर्त

0
चातुर्मास में मांगलिक कार्य बंद, 22 नवंबर तक नहीं होगी शादी, देखें नवंबर-दिसंबर के विवाह, गृह प्रवेश मुहूर्त

[ad_1]

हाइलाइट्स

चातुर्मास के कारण 29 जून से 22 नवंबर तक शादी, सगाई आदि पर रोक रहेगा.
23 नवंबर को चातुर्मास खत्म होगा और उस दिन से ही विवाह के शुभ मुहूर्त मिलने लगेंगे.
नवंबर और दिसंबर में विवाह के कुल 10 शुभ मुहूर्त हैं.

आज 29 जून से चातुर्मास या चौमासा शुरू हुआ है. चातुर्मास में देव सोते रहते हैं, इसलिए विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य नहीं होते हैं. आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि को देव शयन करते हैं, इसलिए इसे देवशयनी एकादशी कहते हैं. हर साल इस दिन से चातुर्मास प्रारंभ होता है. कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि को देव उठते हैं, इसलिए उसे देवउठनी एकादशी कहते हैं. उस दिन चातुर्मास खत्म होता है. इस साल चातुर्मास 29 जून से 22 नवंबर तक है. 23 नवंबर को चातुर्मास की समाप्ति हो जाएगी. चातुर्मास के कारण 29 जून से 22 नवंबर तक शादी, सगाई, गृह प्रवेश आदि पर रोक रहेगा. उसके बाद से ही शहनाई बजेगी. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं नवंबर और दिसंबर के विवाह, गृह प्रवेश मुहूर्त.

नवंबर-दिसंबर 2023 में विवाह मुहूर्त
23 नवंबर को चातुर्मास खत्म होगा और उस दिन से ही विवाह के शुभ मुहूर्त मिलने लगेंगे. इस साल नवंबर में विवाह के 5 शुभ मुहूर्त और दिसंबर में भी विवाह के 5 मुहूर्त हैं. इस तरह से नवंबर और दिसंबर में विवाह के कुल 10 शुभ मुहूर्त हैं.

यह भी पढ़ें: आज से चातुर्मास का प्रारंभ, 7 उपायों से चमकेगा भाग्य, धन-धान्य से भरेगा घर, मिलेगा माता लक्ष्मी का आशीर्वाद

नंवबर 2023 विवाह मुहूर्त
23 नंवबर, गुरुवार, शुभ विवाह मुहूर्त: रात 09:01 बजे से अगली सुबह 06:51 बजे तक
24 नंवबर, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 06:51 बजे से 09:05 बजे तक
27 नंवबर, सोमवार, शुभ विवाह मुहूर्त: दोपहर 01:35 बजे से अगली सुबह 06:54 बजे तक
28 नंवबर, मंगलवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 06:54 बजे से अगली सुबह 06:54 बजे तक
29 नंवबर, मंगलवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 06:54 बजे से दोपहर 01:59 बजे तक,

दिसंबर 2023 विवाह मुहूर्त
6 दिसंबर, बुधवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 07:00 बजे से अगली सुबह 07:01 बजे तक
7 दिसंबर, गुरुवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 07:01 बजे से शाम 04:09 बजे तक, अगली सुबह 05:06 बजे से 07:01 बजे तक
8 दिसंबर, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 07:01 बजे से सुबह 08:54 बजे तक
9 दिसंबर, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 10:43 बजे से रात 11:37 बजे तक
15 दिसंबर, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 08:10 बजे से अगली सुबह 06:24 बजे तक

यह भी पढ़ें: आज से चातुर्मास शुरु, 10 नियमों का रखें विशेष ध्यान, पूरे परिवार की होगी उन्नति, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

नवंबर-दिसंबर 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्त
इस साल नवंबर और दिसंबर में गृह प्रवेश के लिए कुल 10 शुभ मुहूर्त है. नवंबर 2023 में गृह प्रवेश के लिए 6 शुभ मुहूर्त हैं और दिसंबर 2023 में गृह प्रवेश के 4 शुभ मुहूर्त हैं.

नवंबर 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त
17 नवंबर, शुक्रवार
18 नवंबर, शनिवार
22 नवंबर, बुधवार
23 नवंबर, गुरुवार
27 नवंबर, सोमवार
29 नवंबर, बुधवार

दिसंबर 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त
6 दिसंबर, बुधवार
8 दिसंबर, शुक्रवार
15 दिसंबर, शुक्रवार
21 दिसंबर, गुरुवार

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion

[ad_2]

Source link