Home National चार्टर से लखनऊ ले जाया जाएगा सुब्रत रॉय सहारा का पार्थिव शरीर, मंगलवार को हुआ था निधन

चार्टर से लखनऊ ले जाया जाएगा सुब्रत रॉय सहारा का पार्थिव शरीर, मंगलवार को हुआ था निधन

0
चार्टर से लखनऊ ले जाया जाएगा सुब्रत रॉय सहारा का पार्थिव शरीर, मंगलवार को हुआ था निधन

[ad_1]

Subrata Roy Sahara- India TV Hindi

Image Source : @YADAVAKHILESH
सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय ने मंगलवार को ली थी आखिरी सांस

नई दिल्ली: सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय के पार्थिव शरीर को 2 बजे चार्टर से लखनऊ ले जाया जाएगा। उनके शरीर को मुंबई एयरपोर्ट के गेट नंबर 8 से एम्बुलेंस के अंदर लाया जाएगा। उनका शरीर करीब 12.30 से 1 बजे के बीच कोकिलाबेन हॉस्पिटल से निकलेगा। गौरतलब है कि मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से 75 वर्ष की आयु में सुब्रत रॉय सहारा का निधन हो गया था। 

रविवार को हॉस्पिटल में करवाया गया था एडमिट

कंपनी ने इस बारे में बयान जारी कर बताया था कि उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार को उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बयान के मुताबिक, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज सहित विभिन्न बीमारियों से लंबे समय से जूझ रहे सुब्रत रॉय का दिल का दौरा पड़ने के कारण रात साढ़े 10 बजे निधन हो गया।

रॉय ने खड़ा किया था बड़ा साम्राज्य

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय ने खुदरा, रियल एस्टेट और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में एक विशाल व्यापारिक साम्राज्य खड़ा किया था। हालांकि वह एक बड़े विवाद के केंद्र में भी रहे और उन्हें अपने समूह की कंपनियों के संबंध में कई नियामक और कानूनी लड़ाइयों का सामना करना पड़ा, जिन पर बहु-स्तरीय विपणन योजनाएं बनाने के लिए नियमों को दरकिनार करने का आरोप लगाया गया था। 

कंपनी ने कहा कि उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार को उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बयान के अनुसार, उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न बीमारियों से लंबे समय से जूझ रहे सुब्रत रॉय का दिल का दौरा पड़ने के कारण रात साढ़े 10 बजे निधन हो गया। समूह ने बयान में कहा, ‘‘सहारा इंडिया परिवार अत्यंत दुख के साथ हमारे सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता और अध्यक्ष माननीय ‘सहाराश्री’ सुब्रत रॉय सहारा के निधन की सूचना दे रहा है।’’  (इनपुट: भाषा से भी)

ये भी पढ़ें: 

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी का निधन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

दिल्ली: गाजीपुर में कार के अंदर मिली खून से लथपथ डेडबॉडी, मचा हड़कंप 

Latest India News



[ad_2]

Source link