Home World जब बैंकिंग संकट पर पूछे सवाल तो जो बाइडेन ने छोड़ दी PC, बंद कर लिया दरवाजा, देखें- VIDEO

जब बैंकिंग संकट पर पूछे सवाल तो जो बाइडेन ने छोड़ दी PC, बंद कर लिया दरवाजा, देखें- VIDEO

0
जब बैंकिंग संकट पर पूछे सवाल तो जो बाइडेन ने छोड़ दी PC, बंद कर लिया दरवाजा, देखें- VIDEO

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) से जुड़ा एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स को छोड़कर जाते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, सोमवार को जब एक प्रेस मीट में उनसे सिलिकॉन वैली बैंक के बंदी से जुड़े सवाल पूछे गए तो वह असहज हो गए और प्रेस कॉन्फ्रेन्स बीच में ही छोड़कर वह उठ गए।

इतना ही नहीं, वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति बाइडेन उस कमरे से बाहर चले जाते हैं और दरवाजा बंद कर लेते हैं। प्रेसिडेंट बाइडेन के इस कदम की आलोचना हो रही है।

जब राष्ट्रपति बाइडेन ने “एक लचीली बैंकिंग प्रणाली को बनाए रखने और ऐतिहासिक आर्थिक सुधार की रक्षा” पर अपनी टिप्पणी समाप्त की, तो एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा, “मिस्टर प्रेसिडेंट, आप इस बारे में अभी क्या जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ? और क्या आप अमेरिकियों को आश्वस्त कर सकते हैं कि आगे अब ऐसा नहीं होगा?”

इस सवाल पर बिना पत्रकार की तरफ देखे, बाइडेन ने वहां से चलना शुरू कर दिया। तभी एक अन्य पत्रकार ने पूछा, “मिस्टर प्रेसिडेंट, क्या अन्य बैंक भी फेल होंगे?” लेकिन बाइडेन कमरे से बाहर चले गए।

व्हाइट हाउस के यूट्यूब चैनल पर बाइडेन के वॉकआउट का यह वीडियो वायरल हो रहा है और इसे अब तक 50 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। हालांकि, उस वीडियो पर कमेंट का ऑप्शन बंद कर दिया गया है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने पत्रकारों से भरे कमरे को बिना जवाब दिए छोड़ दिया हो। चीन के “स्पाई बैलून” की घटना पर बयान देने के बाद पत्रकारों ने जब बाइडेन पर सवालों की झड़ी लगाई थी, तब भी उन्होंने ऐसा ही किया था। एक बार जब एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा था,”क्या आप अपने परिवार के व्यावसायिक संबंधों से समझौता करते हैं?” तो बाइडेन ने कहा था, “मुझे एक ब्रेक दें” और फिर वहां से चले गए थे।

[ad_2]

Source link