Home Life Style जरूरत से ज्यादा जीरे का सेवन फायदा नहीं सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, डायबिटीज रोगी रखें खास ख्याल

जरूरत से ज्यादा जीरे का सेवन फायदा नहीं सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, डायबिटीज रोगी रखें खास ख्याल

0
जरूरत से ज्यादा जीरे का सेवन फायदा नहीं सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, डायबिटीज रोगी रखें खास ख्याल

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Side Effects Of Jeera In Hindi: खाने का स्वाद बढ़ाना हो या फिर पाचन से जुड़ी समस्याओं को करना हो दूर, जीरा हर मर्ज का इलाज माना जाता है। जीरे में विटामिन ई, ए, सी और बी-कॉम्प्लैक्स, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक व मैगनीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाने में मदद करते हैं। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं जरूरत से ज्यादा जीरे का सेवन करने पर आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। हो सकता है यह बात सुनकर कई लोगों को हैरानी हो रही हो लेकिन यह सच है। आइए जानते हैं जरूरत से ज्यादा जीरे का सेवन करने से शरीर को होते हैं क्या-क्या नुकसान। 

जरूरत से ज्यादा जीरे का सेवन सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान-

सीने में जलन-  
 

पेट गैस के लिए फायदेमंद जीरे का सेवन अगर ज्यादा मात्रा में कर लिया जाए तो यह हार्टबर्न यानी सीने में जलन की समस्या को ट्रिगर कर सकता है। दरअसल, जीरा बड़ी तेजी से गैस्ट्रोइंटसटाइनल ट्रैक्ट से गैस निकालने का काम करता है और इसी वजह से लोगों को हार्टबर्न की दिक्कत होती है। जिसकी वजह से कई बार व्यक्ति डकार से भी परेशान रहता है। 

ज्यादा ब्लीडिंग –

मासिक धर्म के दौरान जीरा खाने से अनेक फायदे होते हैं। लेकिन इस दौरान अगर जीरे का सेवन अधिक कर लिया जाए तो हैवी ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है।

ब्लड शुगर लेवल हो सकता है कम-

जरूरत से ज्यादा जीरा खाने से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज या मधुमेह रोगी हैं तो जीरे का इस्तेमाल संतुलित मात्रा में ही करें।

 गर्भपात का खतरा-

जीरे की तासीर गर्म होती है। ऐसे में प्रेगनेंसी के दौरान जीरे का अधिक सेवन गर्भपात का खतरा बढ़ा सकता है। 

उलटी की समस्या-

जीरे के पानी में नारकोटिक प्रॉपर्टीज पाई जाती है। ऐसे में अगर आप जीरे का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं, तो आपको मतली और दिमाग से जुड़ी परेशानी हो सकती है। 

लिवर डैमेज- 

जीरे में मौजूद तेल बहुत ज्यादा वाष्पशील होता है और यही कारण है कि इसके अत्यधिक सेवन से किडनी या लिवर डैमेज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। यही वजह है कि लोगों को जीरे का सेवन उचित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। 

[ad_2]

Source link