Home Tech & Gadget जल्द नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगा नथिंग का सब-ब्रांड CMF, आप भी देखें तस्वीर

जल्द नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगा नथिंग का सब-ब्रांड CMF, आप भी देखें तस्वीर

0
जल्द नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगा नथिंग का सब-ब्रांड CMF, आप भी देखें तस्वीर

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

कार्ल पेई के Nothing ब्रांड ने पिछले साल अपना सब-ब्रांड CMF लॉन्च किया और बड्स प्रो, वॉच प्रो और 65W पावर एडाप्टर जैसे कई बजट-फ्रेंडली प्रोडक्ट लॉन्च किए। अब, ऐसा लग रहा है कि कंपनी एक नया डिवाइस, संभवतः नेकबैंड प्रो, पेश करने की तैयारी कर रही है। सीएमएफ बाय नथिंग ने हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें दिलचस्प मैसेज के साथ अपकमिंग रिलीज का हिंट दिया गया, “जल्द ही कुछ नया आने वाला है।” हालांकि, टीजर इमेज प्रोडक्ट के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है।

हालांकि, अटकलें यह हैं कि यह एक वायरलेस नेकबैंड हो सकता है। लोगों कुछ अलग-अलग अन्य दिलचस्प अनुमान भी लगा रहे हैं कि एक पेन या थर्मामीटर भी हो सकता है, हालांकि ये प्रोडक्ट नथिंग और सीएमएफ के वर्तमान प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से मेल नहीं खाते हैं। खैर अब यह तो समय ही बताएगा कि यह क्या है। 

हाल ही में, ‘Nothing Neckband Pro’ टीडीआरए और बीआईएस जैसी कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर दिखाई दिया था, जो बताया है कि यह जल्द लॉन्च होने वाला है। अपकमिंग सीएमएफ प्रोडक्ट के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और हमें और अपडेट के लिए इंतजार करना होगा।

लॉन्च होने वाला है Nothing Phone (2a)

बता दें कि, नथिंग, फरवरी के अंत में अपकमिंग मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2024 के दौरान अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन, Nothing Phone (2a) को लॉन्च करने की भी तैयारी कर रहा है। अफवाह है कि इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले होगा। उम्मीद है कि यह डाइमेंसिटी 7200 चिपसेट से लैस होगा, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा, और नथिंग के पॉपुलर ग्लिफ इंटरफेस के साथ आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड नथिंग ओएस 2.5 पर चलेगा।

[ad_2]

Source link