Home National जानलेवा हुआ गुस्‍सा: खाने में ज्यादा नमक पर घरवालों से झगड़ा, खुद को गोली से उड़ाया

जानलेवा हुआ गुस्‍सा: खाने में ज्यादा नमक पर घरवालों से झगड़ा, खुद को गोली से उड़ाया

0
जानलेवा हुआ गुस्‍सा: खाने में ज्यादा नमक पर घरवालों से झगड़ा, खुद को गोली से उड़ाया

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Lucknow News: लखनऊ के निलमथा में खाने में नमक ज्यादा होने से बौखलाए एक युवक ने शुक्रवार रात घरवालों से विवाद के बाद खुद को गोली से उड़ा लिया। परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कैंट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा पुलिस को मिल गया है।

पुलिस के मुताबिक निलमथा के आदर्शनगर निवासी उमाशंकर दुबे आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। उमाशकंर के तीन बेटे हैं। उमाशांकर ने बताया कि छोटा लड़का पूरन (23) नशे का आदी था। शुक्रवार रात वह शराब पीकर घर पहुंचा था। देर रात 11 बजे खाने में नमक ज्यादा होने की बात कहकर वह परिजनों से झगड़ने लगा। माता-पिता से बहस होने पर दोनों कमरे से निकल आए। पूरन अकेले अंदर था।

कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज पर परिजन वापस लौटे ता पूरन तख्त पर खून से लथपथ पड़ा था। उसने खुद को सीने में गोली मार ली थी। पास ही तमंचा पड़ा था। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा रेफर कर दिया। ट्रॉमा में उसे मृत करार दिया। पूरन अविवाहित था। एसीपी कैंट के मुताबिक जांच की जा रही है।

तमंचा कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच को भेजा

इंस्पेक्टर कैंट राजकुमार के मुताबिक पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा कब्जे में ले लिया गया है। फोरेंसिक टीम की मदद से सैम्पल एकत्र कर अवैध तमंचा भी जांच के लिए भेज दिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पूरन के पास अवैध तमंचा कहां से आया।

[ad_2]

Source link