[ad_1]
Last Updated:
Japan US Airbase Explosion: जापान के ओकिनावा में काडेना एयरबेस पर गोला-बारूद भंडारण स्थल में धमाका हुआ. यह अमेरिका का एयरबेस है. धमाके में कई लोग घायल हुए हैं. योमितान गांव के अधिकारी ने पुष्टि की है. NHK के अन…और पढ़ें
जापान में हुआ धमाका. (AI)
टोक्यो: सोमवार की सुबह जापान के दक्षिणी हिस्से ओकिनावा में एक जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया. यह धमाका अमेरिका की काडेना एयरबेस के भीतर एक गोला-बारूद भंडारण स्थल पर हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है, लेकिन उनकी संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. घटना की पुष्टि योमितान गांव के एक अधिकारी ने की है. उन्होंने बताया कि हादसा उस क्षेत्र में हुआ जहां अस्थायी रूप से बम और बारूद जैसी अनएक्सप्लोडेड वस्तुएं (Unexploded Ammunition) रखी जाती थीं. जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर NHK की रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि यह डिपो कथित तौर पर जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्सेज (Self Defense Forces) का था.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें
[ad_2]
Source link