[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
15 year old girl murdered for house: कानपुर के विजय नगर निवासी महिला ने मकान के लिए 15 साल की बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मंगलवार को महिला रोते हुए पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि षड़यंत्र के तहत बेटी को जहर देकर मारा गया है। एडीसीपी महिला अपराध अनीता सिंह ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें घर भेजा।
विजय नगर निवासी सावित्री टंडन ने एडीसीपी को बताया कि जिस मकान में वह रहती हैं उसकी वसीयत के अनुसार उसकी स्वामी उनकी 15 साल की बेटी संजना टंडन थी। मालिकाना हक को लेकर एक गुप्ता परिवार से विवाद चल रहा है। सावित्री के अनुसार कुछ समय पहले एक मित्र के जरिए उनकी पंडित जी नाम के एक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। पंडित जी का सावित्री के घर आनाजाना हो गया। टॉफी चॉकलेट देकर आरोपित पंडित जी ने बेटी से नजदीकियां बढ़ाईं।
सावित्री के मुताबिक 16 फरवरी को संजना नानी के घर से लौट रही थी। सावित्री उसे लेने विजय नगर चौराहा गईं तो वहां पंडित जी पहले से मौजूद था। घर आने पर संजना ने शरीर में खुजली होने की बात कही। इसपर पंडित जी एक पुड़िया में दवा लेकर आया और बेटी को खिला दिया। इससे उसे उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे हैलट ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
इसलिए जताया शक
सावित्री के अनुसार 17 फरवरी को घर पर सफाई के दौरान आरोपित के कपड़ों में उन्हें चार पैकेट सल्फाज पाउडर मिला। सावित्री ने आरोप लगाया कि मकान के लिए गुप्ता परिवार ने पंडित जी को षड़यंत्र के तहत भेजा था। फिर उसने बेटी की हत्या कर दी।
क्या बोली पुलिस
कानपुर की एडीसीपी अमिता सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link