Home Health पति नशे में मचाता है हुड़दंग! पानी में मिलाकर पिला दें ये चीज; छूट जाएगी लत!

पति नशे में मचाता है हुड़दंग! पानी में मिलाकर पिला दें ये चीज; छूट जाएगी लत!

0
पति नशे में मचाता है हुड़दंग! पानी में मिलाकर पिला दें ये चीज; छूट जाएगी लत!

[ad_1]

शशिकांत ओझा/पलामू. किसी भी चीज की अधिकता हमारे लिए नुकसान दायक होती है. फिर चाहे वो मानसिक हो या शारीरिक. नशा करना बुरी लत होती है. चाहे वो शराब का नशा हो या ड्रग्स का नशाय. ये खुद को नुकसान तो पहुंचाता है साथ ही परिवार में भी दूरी बढ़ा देता है. अगर आप भी नशे की लत से परेशान हैं. लाख कोशिश के बावजूद नशे से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि आप घर पर ही एक उपाय कर सकते हैं.

कहते हैं कि इस दुनिया में किसी भी लत का रामबाण इलाज नहीं होता, लेकिन हर नशे या लत से छुटकारा पाया जा सकता है. अगर आप भी अपने किसी संबंधी जिसे नशे की लत लगी हो उन्हें छुटकारा दिलाने के लिए उपाय ढूंढ रहे हैं तो आपकी रसोई में रखी ये चीज मददगार साबित होगी. अजवाइन, जो सब्जी में इस्तेमाल की जाती है, हमारे शरीर के लिए बेहद लाभदायक होती है. यह किसी भी प्रकार की नशे की लत छुड़ाने में भी मददगार साबित होती है.

आयुर्वेद चिकित्सक पुरषार्थी पवन आर्या ने बताया कि नशे की लत छुड़ाने के लिए आचार्य बालकृष्ण द्वारा औषध दर्शन में बेजोड़ फॉर्मूला बताया गया है और इसका प्रचार वो पिछले 10 साल से करते आ रहे हैं. यह फॉर्मूला नशे की लत छुड़ाने के लिए रामबाण उपाय है. इसके नियमित रूप से एक महीने में नशे की लत्त छुड़ाई जा सकती है.

घर पर बना सकते हैं काढ़ा
उन्होंने बताया कि नशे की लत छुड़ाने के लिए आपको एक काढ़ा बनाना होगा, जिसके लिए आपको आधा किलो आजवाइन लेनी होगी. इसके बाद इसे चार लीटर पानी में उबालें. इसे तब तक उबालें जबतक चार लीटर पानी एक लीटर न हो जाए. जब एक लीटर पानी बचे तो उसे उतार लें. आपका नशा छोड़ने वाला उपाय बनकर तैयार हो गया है. इस काढ़े को एक बोतल या बर्तन में रख लें. जिसके बाद 24 घंटे में तीन बार खाना खाने से पहले एक कप रोज पिएं और इसे लगातार एक महीने तक पिएं. इससे आपकी नशे की लत्त छूट जाएगी. यह फॉर्मूला नशा छुड़ाने के लिए सबसे अच्छा और बेहतर फॉर्मूला है. इसका कोई नुकसान भी नहीं है.

Tags: Alcohol, Eat healthy, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Palamu news

[ad_2]

Source link