Home Life Style डायबिटीज और वेट लॉस के लिए वरदान है ये ड्रिंक, बड़ा आसान है बनाने का तरीका

डायबिटीज और वेट लॉस के लिए वरदान है ये ड्रिंक, बड़ा आसान है बनाने का तरीका

0
डायबिटीज और वेट लॉस के लिए वरदान है ये ड्रिंक, बड़ा आसान है बनाने का तरीका

[ad_1]

सेब एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। यही वजह है कि डॉक्टर हर दिन एक सेब खाने की सलाह भी देते हैं। सेब को आप कई तरीकों से डायट में शामिल कर सकते हैं। जैसे कस्टर्ड, जूस वगैराह में। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब की चाय आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है? जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो रोजाना सेब की चाय पीने से कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। यहां जानिए इस चाय के कुछ फायदे और बनाने का तरीका-

 

यह भी पढ़ें: Weight Loss: चर्बी कम करने के लिए बेस्ट है ये ड्रिंक, जानें वेट लॉस के लिए इसे कैसे पीएं

सेब की चाय के बेहतरीन फायदे

 1) डायबिटीज के लिए बेहतरीन- सेब में फ्रुक्टोज के रूप में नैचुरल शुगर के साथ-साथ एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म संतुलन में सुधार करते हैं और ब्लड शुगर के लेवल को भी नियंत्रित करते हैं। यह ब्लड शुगर के लेवल में अचानक वृद्धि या गिरावट को रोकता है।

2) पाचन के लिए अच्छा- एक हेल्दी पाचन तंत्र बेहतर वजन घटाने से जुड़ा हुआ है और सेब की चाय पाचन को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है क्योंकि सेब में अच्छी मात्रा में घुलनशील फाइबर होते हैं। घुलनशील फाइबर वजन घटाने के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। सेब में मैलिक एसिड भी होता है, जो एक हेल्दी पाचन तंत्र के लिए अच्छा है।

3) इम्यूनिटी होगी बूस्ट- सेब की चाय में एंटीऑक्सीडेंट और अच्छी मात्रा में विटामिन सी होते हैं जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करते हैं। यह इम्यून सिस्टम की क्षमता में सुधार करता है, जो कई तरह की बीमारियों और संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है। वेट लॉस के लिए एक अच्छा इम्यून सिस्टम जरूरी है।

4) हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद- सेब की चाय के एक्टिव इंग्रेडिएंट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे ब्लडप्रेशर कम होता है। रिपोर्ट्स की मानें तो नियमित रूप से सेब की चाय पीने से आप अपने दिल को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं।

5) आंखों के लिए फायदेमंद- सेब की चाय में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स उम्र बढ़ने के साथ नजर की रक्षा करके आंखों से संबंधित बीमारियों को रोकने में मदद कर सकता है।

6) होगा वेट लॉस- खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। अगर वेट लॉस से परेशान हैं तो आप भी रोजाना सेब की चाय पी सकते हैं। ये चाय भूख को शांत करने में भी मदद करती है।

यह भी पढ़ें: कोरियन लोगों की फिट बॉडी और पतली कमर का सीक्रेट हैं ये ड्रिंक, यूं करें तैयार

कैसे तैयार करें एप्पल टी 

एप्पल टी बनाने के लिए आपको पानी, सेब, ब्लैक टी बैग, दालचीनी पाउडर चाहिए। इसके लिए मध्यम आंच पर एक पैन में पानी उबालें। अब सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और बीज निकाल दें। टुकड़ों को पानी में डालकर उबलने दें। आंच धीमा करें और इसमें दालचीनी पाउडर मिलाएं। इस चाय को चम्मच से मिलाएं और फिर 20 मिनिट तक उबलने दें। गैस बंद कर दें और टी बैग्स को इसमें डुबो दें। इसे फिर से मिलाएं और चाय को छानकर इसका मजा लें।

चाय को छानने के बाद आपके पास काफी सारे सेब बचेंगे। ऐसे में आप इन सेब के टुकड़ों को यूं ही खा सकते हैं या फिर इनका इस्तेमाल कस्टर्ड बनाने के लिए कर सकते हैं।  


हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स!

सेब की चाय के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रोजाना पीने के इसके  बहुत फायदे हैं। लेकिन यह उन लोगों में एलर्जी की पैदा कर सकता है जो सेब के फलों के परिवार के प्रति संवेदनशील हैं। अगर आपको सेब से एलर्जी है, तो संभावना है कि सेब की चाय आपको अच्छी नहीं लगेगी। लेकिन अगर कोई एलर्जी नहीं है, तो आप सेब की चाय डॉक्टर की सलाह पर पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें: आयुर्वेद: थायराइड की परेशानी में अमृत है धनिया बीज का ये ड्रिंक, यूं बनाएं

[ad_2]

Source link