Home World डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत, न्यू हैम्पशायर प्राइमरी इलेक्शन में निक्की हेली को हराया

डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत, न्यू हैम्पशायर प्राइमरी इलेक्शन में निक्की हेली को हराया

0
डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत, न्यू हैम्पशायर प्राइमरी इलेक्शन में निक्की हेली को हराया

[ad_1]

हाइलाइट्स

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव से पहले होने वाले पार्टी के अंदरुनी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी जीत मिली है.
डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार दूसरी बार प्राइमरी इलेक्शन में जीत हासिल कर ली है.

वॉशिंगटनः अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसी कड़ी में रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद को लेकर हो रहे चुनाव में निक्की हेली को बड़ा झटका लगा है. न्यू हैम्पसायर प्राइमरी चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी जीत हासिल की है. इससे पहले आयोवा में हुए चुनाव में भी ट्रंप ने जीत हासिल की है. इन दो बड़ी जीतों से ट्रंप के रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार बनने की कवायद तेज हो गई है. मौजूदा समय में निक्की हेली और डोनाल्ड ट्रंप में जबरदस्त टक्कर चल रही है.

2024 राष्ट्रपति नामांकन की दौड़ में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल करते हुए, पूर्व राष्ट्रपति ने आयोवा में निर्णायक जीत के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया. इस बीच, राष्ट्रपति पद की दावेदार निक्की हेली स्वतंत्र और ट्रम्प विरोधी मतदाताओं के बीच अपनी अपील का लाभ उठाने में असमर्थ रहीं, जो पार्टी के लिए एक नए नेता की तलाश कर रहे हैं.

हाल ही में एक प्रचार अभियान के दौरान निक्की हेली ने कहा था कि ट्रंप ने कई बार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तारीफ की है. जबकि चीन वो देश है, जिससे हमें कोविड मिला. मैंने ट्रंप की तुलना में चीन और रूस को लेकर ज्यादा सख्त रुख अपनाया है. इससे पहले हैम्पशायर में रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप निक्की हेली और अमेरिकी संसद की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी में कंफ्यूज हो गए थे.

डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत, न्यू हैम्पशायर प्राइमरी इलेक्शन में निक्की हेली को हराया

इससे पहले सोशल मीडिया पर निक्की हेली को लेकर ट्रंप ने कई बार मजाक उड़ाया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार निक्की को निंब्रा और निम्रदा कहकर संबोधित किया था. इसपर उनकी काफी आलोचना भी हुई थी. दरअसल, निक्की हेली का पूरा नाम निम्रता निक्की रंधावा है.

Tags: America News, Donald Trump

[ad_2]

Source link