Home Life Style तीखा खाने के हैं शौकीन? दिल्ली में यहां मिलेंगे15 टाइप के समोसे! जानें कीमत और लोकेशन

तीखा खाने के हैं शौकीन? दिल्ली में यहां मिलेंगे15 टाइप के समोसे! जानें कीमत और लोकेशन

0
तीखा खाने के हैं शौकीन? दिल्ली में यहां मिलेंगे15 टाइप के समोसे! जानें कीमत और लोकेशन

[ad_1]

आकांक्षा दीक्षित/ दिल्लीः कई लोग समोसे खाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. हर किसी को अलग-अलग चीजें खाने का शौक होता है. कोई मिठाई का शौकीन होता है कोई स्ट्रीट फूड का और किसी को बहुत सारे समोसे खाने का शौक होता है. आज हम आपको एक ऐसी दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं. यहां पर आपको 15 से ज्यादा प्रकार के समोसे खाने को मिल जाएंगे. जहां पर आप पिज्जा समोसा, पनीर समोसा, चाऊमीन समोसा समेत कई तरह के समोसे खा सकते हैं. अगर आप भी समोसे खाना पसंद करते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.

यह दुकान सुभाष नगर में निष्ठा स्नैक्स नाम से काफी प्रसिद्ध है. इस दुकान के कारीगर शिवरतन ने बताया कि, इनकी दुकान पर आपको 15 वैरायटी के समोसे मिल जाएंगे. जिसमें चाऊमीन, मैकरोनी, आलू, वैज कीमा, दाल, चिल्ली पनीर, मलाई पनीर, पिज्जा और कढ़ाई पनीर समोसा भी मिल जाएगा. इनकी दुकान पर सबसे ज़्यादा पनीर वाले समोसों की विक्री होती है. अगर आपको तीखा खाने का मन होता है, तो कढ़ाई पनीर, चिल्ली पनीर, मैकरोनी, चाउमीन और वेज कीमा समोसा खा सकते हैं.

12 से 25 रुपए है समोसे की कीमत
अगर आपको किसी को तीखा खाने से दिक्कत है, तो यहां पर आपको मलाई पनीर समोसा, चीज कोन समोसा और मलाई चाप समोसा भी मिल जाएगा. आपको बता दें कि इस दुकान पर समोसों की कीमत 12 रुपये से शुरू होकर 25 रुपये तक होती है. यहां आपको 12 रुपये में पनीर और पिज्जा समोसा 25 रुपया में मिल जाएगा.

जानें टाइम और लोकेशन
दुकान के टाइम की बात करें, तो यह दुकान सुबह 11:30 से लेकर रात 9:30 बजे तक खुली रहती है. वहीं लोकेशन की बात करें, तो यह दुकान 11 ब्लॉग श्वास नगर में स्थित है. जिसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन सुभाष नगर है.

Tags: Delhi news, Food 18, Local18

[ad_2]

Source link