[ad_1]
मुंबई. अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने शनिवार को टीवी सीरियल अलीबाबा दास्तां ऐ काबुल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 20 साल की तुनिषा की अस्ताल में मौत हो गई. तुनिषा की मौत के बाद पूरे बॉलीवुड में सन्नाटा पसर गया. तुनिषा ने अपने को-स्टार शीजान मोहम्मद खान (sheezan khan) के मेकअप रूम में फांसी का फंदा बनाया और मौत को गले लगा लिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का करीब 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था. (फोटो साभार-Instagram@sheezan9)
बताया जा रहा है कि शीजान खान और तुनिषा कुछ समय से रिलेशनशिप में थे. करीब 15 दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हुआ था. जिसके बाद तुनिषा तनाव में रहतीं थीं. तुनिषा का शीजान के लिए प्यार उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स में साफ झलकता था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों काफी समय से डेट कर रहे थे. तुनिषा की मां ने भी शीजान पर चीटिंग करने का आरोप लगाया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का करीब 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था. (फोटो साभार-Instagram@sheezan9)
9 साल बड़े उम्र के कोस्टार जीशान के साथ रिलेशनशिप में थी तुनिषा!
तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) महज 20 साल की थीं और शौहरत के खास मुकाम पर पहुंच गईं थीं. तुनिषा ने 20 साल की उम्र में 7 से ज्यादा सीरियल्स में काम किया था. साथ ही 3 बड़ी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत चुकी थीं. तुनिषा का शीजान के लिए प्यार भी उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर देखा जा सकता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का करीब 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था. (फोटो साभार-Instagram@_tunisha.sharma_)
तुनिषा ने इंटरनेशनल मेन्स डे पर 9 साल बड़े को-स्टार शीजान के लिए एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में शीजान, तुनिषा को ऊपर उठाते हुए नजर आ रहे हैं. पोस्ट में तुनिषा ने लिखा था कि, ‘मुझे हमेशा ऊपर उठाने वाले व्यक्ति को इंटरनेशनल मेन्स डे की शुभकामनाएं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का करीब 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था. (फोटो साभार-Instagram@_tunisha.sharma_)
मेरी जिंदगी में आप सबसे मेहनती, भावुक और सबसे खूबसूरत बइंसान हैं. आपको खुद इस बात अंदाजा नहीं है कि आप क्या हैं, यही आपकी खूबसूरती है. पुरुष अपने समाज और परिवार के लिए जो बलिदान देता उसे पहचाना जाना चाहिए. सभी पुरुषों को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की बधाई.’
कौन हैं जीशान खान (Who is Sheezan Khan)
एक्टर और मॉडल शीजान खान ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल’ में तुनिषा शर्मा के साथ लीड रोल निभाते थे. 9 सितंबर 1994 को मुंबई में जन्मे जीशान भी टीवी सीरियल्स में एक्टिंग करते हैं. शीजान ने भी कई सीरियल्स में अहम रोल किए हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का करीब 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था. (फोटो साभार-Instagram@_tunisha.sharma_)
शीजान ने जोधा अकरबर सीरियल में अकबर के बचपन का किरदार निभाया था. जीशान अपने इंस्टाग्राम पर भी तुनिषा शर्मा के साथ फोटो शेयर करते रहते थे. दोनों के बीच रिश्तों की खबर के बाद तुनिषा मामले में पुलिस सक्रिय हो गई है. दोनों के बीच काफी समय से रिलेशनशिप चल रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का करीब 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news
FIRST PUBLISHED : December 25, 2022, 15:35 IST
[ad_2]
Source link