[ad_1]
हाइलाइट्स
हिंदू धर्म को मानने वाले व्यक्ति के घर में दो तरह की तुलसी पाई जाती हैं.
नित्य क्रिया के समय इस माला को उतार कर रख दें.
Tulsi Mala Dharan Karne Ke Fayde : सनातन धर्म में जितना महत्व तुलसी के पौधे को दिया गया है, उतनी ही महत्वपूर्ण तुलसी की माला भी है. तुलसी की माला धारण करने से मनुष्य को अनेक तरह के लाभ प्राप्त हो सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है और तुलसी की माला से भगवान विष्णु के मंत्र का जाप विशेष फलदाई माना गया है. यदि तुलसी की माला को गले में धारण किया जाए तो मन और आत्मा दोनों पवित्र हो जाते हैं. इसके अलावा मन में सकारात्मक विचारों का संचार बढ़ जाता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं दिल्ली निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित आलोक पाण्डया.
तुलसी की माला धारण करने के नियम
अक्सर आपने देखा होगा हिंदू धर्म को मानने वाले व्यक्ति के घर में दो तरह की तुलसी पाई जाती हैं. एक रामा तुलसी और एक श्यामा तुलसी. ये तुलसी अलग-अलग तरह के प्रभाव डालती हैं.
1. तुलसी की माला धारण करने के कई सख्त नियम हैं. जैसे जो व्यक्ति तुलसी की माला धारण करता है उसे हमेशा सात्विक भोजन करना चाहिए. ऐसे व्यक्ति को मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. साथ ही तामसिक भोजन से भी परहेज करना चाहिए.
यह भी पढ़ें – कुंभ राशि में हुआ शनि का उदय, 30 साल बाद मूल त्रिकोण राशि में, 6 राशि के जातकों को मिलेगी धन-दौलत
2. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति ने एक बार तुलसी की माला धारण कर ली है. उसे बार-बार भूल कर भी नहीं उतारना चाहिए.
3. तुलसी की माला धारण करने के पहले उसका शुद्धीकरण करना बेहद आवश्यक है. माला धारण करने से पहले उसे अच्छी तरह गंगाजल से धो लें. जब माला सूख जाए उसके बाद ही धारण करना चाहिए.
4. जिस व्यक्ति ने तुलसी की माला धारण की है, उसे भूल कर भी रुद्राक्ष की माला धारण नहीं करना चाहिए. अन्यथा इसके विपरीत प्रभाव उस व्यक्ति को झेलने पड़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें – Gajlakshmi Rajyog 2023 : गजलक्ष्मी राजयोग से 3 राशियों को होगा फायदा, नौकरी में मिलेगी तरक्की, चमकेगी किस्मत
5. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप गले में तुलसी की माला धारण नहीं कर सकते, तो इसे दाएं हाथ में भी धारण किया जा सकता है. परंतु नित्य क्रिया के समय इस माला को उतार कर रख दें. स्नान करने के बाद इसे दोबारा गंगाजल से धोकर ही पहने.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion
FIRST PUBLISHED : March 14, 2023, 02:20 IST
[ad_2]
Source link