[ad_1]
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 19 August 2023)
आज असंयमित और अविचारी व्यवहार आपको तकलीफ में डाल सकता है. दुर्घटना से बचे रहें. वाणी में उग्रता हो सकती है. सगे-संबंधियों के साथ अनबन होगी. मनोरंजन या घूमने के पीछे पैसे खर्च होंगे. किसी काम की इच्छा प्रबल रहेगी. शारीरिक मानसिक व्यग्रता कम करने के लिए आध्यात्मिकता सहायक साबित होगी.
वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 19 August 2023)
आज आपको बिजनेस में लाभ हो सकता है. समय आपके साथ है. मित्रों, सगे-सम्बंधियों और बुजुर्गों से लाभ प्राप्त हो सकता है. लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा. यात्रा का अवसर मिल सकता है. आपका शरीर और मन आनंद से भरपूर रहेगा. आय के स्रोत में वृद्धि होगी. अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की संभावना है. मैरिड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 19 August 2023)
आर्थिक योजना तथा व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है. आपका काम सरलतापूर्वक पूरा होगा और सफलता भी मिलेगी. आपके भीतर लोकहित की भावना होगी. आपका दिन खुशी में व्यतीत होगा. नौकरी और व्यवसाय में आपको पदोन्नति और मान-सम्मान मिलेगा. आपके परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : August 19, 2023, 04:30 IST
[ad_2]
Source link