Home National दंगल में उतरे बीजेपी के दो सांसद, हो गई भिड़ंत, आजमाए दांव पर दांव; देखें वीडियो

दंगल में उतरे बीजेपी के दो सांसद, हो गई भिड़ंत, आजमाए दांव पर दांव; देखें वीडियो

0
दंगल में उतरे बीजेपी के दो सांसद, हो गई भिड़ंत, आजमाए दांव पर दांव; देखें वीडियो

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

BJP MP Ravikishan and Vijay Dubey: यूपी के कुशीनगर में बीजेपी सांसद रविकिशन शुक्‍ल और विजय दुबे दंगल कार्यक्रम में खुद भी दांव आजमाने उतर गए। दोनों ने दांव पर दांव आजमाए और इस नज़ारे का लोगों ने खूब मजा लिया। दोनों सांसदों ने ताल ठोंककर खूब तालियां भी बटोरीं। सांसदों की कुश्‍ती का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

 

कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र के मठिया गांव में आयोजित दंगल में 30 जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाए। इसी दौरान गोरखपुर से सांसद रविकिशन और कुशीनगर के सांसद विजय दुबे भी अखाड़े में उतर आए। दोनों सांसदों ने आमने-सामने ताल ठोंकना शुरू कर दिया। लोग हैरानी से यह सारा नज़ारा देखने लगे। इस दौरान दोनों सांसदों ने एक-दूसरे को पछाड़ने की काफी कोशिश की। हालांकि दोनों में से कोई इसमें कामयाब नहीं हुआ और फिर भारत माता की जय के साथ ये दिलचस्‍प मुकाबला खत्‍म हो गया।

बीजेपी के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष सहजानंद राय और पार्टी के कई वरिष्‍ठ पदाधिकारी वहां मौजूद थे। दंगल कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्‍यक्ष सहजानंद राय और सांसद रविकिशन ने कौआसार के पहलवान शिवानंद और वाराणसी के पहलवान सदानंद का हाथ मिलवाकर कराया। दंगल में विजेता पहलवान शिवानंद घोषित किए गए। बंटी, अखिलेश, चंद्रेश, इंदेश्‍वर, अजय, संदीप, रोहित और नंदू के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। 

मठिया गांव में दंगल की पुरानी परम्‍परा रही है। इस बार भी इसका बखूबी आयोजन किया गया। दंगल में प्रदेश के अलग-अलग स्‍थानों से आए पहलवानों और कुशीनगर के पहलवानों ने भरपूर पसीना बहाया और अपनी कुश्‍ती कला का प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

गोरखपुर के पहलवान अजयपाल, कौआसार के मोनू, वाराणसी से आए पहलवान कृष्‍णा और विकास और शिवानंद आदि ने अपने प्रतिद्वंदी पहलवानों को पटखनी देकर बाजी जीत ली। हर बाजी के दौरान अखाड़े में पहलवानों और चारों ओर मौजूद दर्शकों का उत्‍साह देखते ही बनता था। प्रति‍योगिता के समापन पर पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।

[ad_2]

Source link