Home National दक्षिण अफ्रीका के अखबार में PM मोदी का गुणगान, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तस्वीर शेयर कर दिया सबूत

दक्षिण अफ्रीका के अखबार में PM मोदी का गुणगान, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तस्वीर शेयर कर दिया सबूत

0
दक्षिण अफ्रीका के अखबार में PM मोदी का गुणगान, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तस्वीर शेयर कर दिया सबूत

[ad_1]

जोहान्सबर्ग: भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता की चर्चाएं पूरी दुनिया में हो रही हैं. तमाम वैश्विक नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो को इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे हैं. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा, रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस, यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष यान की सॉफ्ट लैंडिंग कराने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग गए हैं, जहां वह भी भारत की इस सफलता का जश्न मनाते दिख रहे हैं.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से आज सुबह की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें पीएम मोदी के हाथों में अखबार है, उनके साथ ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा खड़े हैं. अखबार के प्रथम पृष्ठ पर मोटे-मोटे अक्षरों में भारत के चंद्रयान-3 मिशन का गुणगान छपा है, जिसे प्रधानमंत्री अपने ब्राजील के राष्ट्रपति डि सिल्वा को दिखा रहे हैं. अखबार के फ्रंट पेज की लीड स्टोरी है, ‘इंडियाज मोदी आउट ऑफ दिस वर्ल्ड’.

आपको बता दें कि पीएम मोदी चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान भी दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली इसरो हेडक्वार्टर के साथ जुड़े थे. उन्होंने जोहान्सबर्ग से ही इसरो के यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास उतरते देखा. मिशन सक्सेसफुल होने के बाद इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने पीएम मोदी को संबो​धन के लिए आमंत्रित किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में बच्चों को मां लोरी सुनाती थीं, चंदा मामा दूर के…अब भारत के बच्चे सुनेंगे चंदा मामा बस एक टूर के.

पीएम मोदी ने कहा, ‘जीवन धन्य हो गया. यह पल अविस्मरणीय है, यह क्षण अभूतपूर्व है, यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है. यह क्षण नए भारत के जयघोष का है. यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है. यह क्षण जीत के चंद्र पथ पर चलने का है. यह क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सार्म्थय का है. यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नए विश्वास, नई चेतना का है. आज भारत के हर घर में उत्सव मन रहा है. मैं चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो की पूरी टीम और वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं.’

Tags: BRICS Summit, Chandrayaan-3, ISRO, PM Modi, Space Exploration



[ad_2]

Source link