[ad_1]
हाइलाइट्स
दिल्ली की घोड़ा मंडी में हर रोज 500-1800 दुकानदार कपड़े बेचने आते हैं.
इस मार्केट में आप 1 रुपए में टीशर्ट, 10 रुपए में पैंट और 20 रुपए में साड़ियां खरीद सकते हैं.
Cheapest market of delhi: राजधानी दिल्ली को देश का शॉपिंग हब कहा जाता है. दिल्ली की बाजारों में आप हर बजट में बेस्ट कलेक्शन वाली ड्रेसेस खरीद सकते हैं. वहीं कम बजट शॉपिंग के लिए भी दिल्ली की कई मार्केट काफी फेमस हैं. मगर क्या आप कभी दिल्ली की नाइट मार्केट (Night market) में गए हैं. जी हां, दिल्ली की नाइट मार्केट में आप पचास रुपए में झोला भर कपड़े खरीद सकते हैं.
सस्ते दाम पर लेटेस्ट ड्रेस खरीदने के लिए लोग दिल्ली की कुछ मशहूर बाजारों का रुख करते हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि राजधानी की सड़कों पर रात में एक ऐसी मार्केट भी लगती है, जहां आप एक-दो रुपए में टी शर्ट और दस-पंद्रह रुपए में पैंट खरीद सकते हैं. तो आइए जानते हैं दिल्ली की नाइट मार्केट से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में.
नाइट मार्केट की लोकेशन
दिल्ली की नाइट मार्केट वेस्ट दिल्ली के रघुबीर नगर में लगती है. वहीं रात में लगने वाली इस बाजार को दिल्ली में घोड़ा मंडी के नाम से जाना जाता है. हालांकि ज्यादातर दिल्लीवासियों को भी घोड़ा मंडी की खासियतों के बारे में नहीं पता रहता है.
ये भी पढ़ें: सर्दियों में जरूर करें दिल्ली की इन जगहों का दीदार, विदेशी शहरों की आ जाएगी याद
नाइट मार्केट का समय
दिल्ली में मार्केट अमूमन दोपहर 12 बजे के बाद खुलना शुरू होती हैं. मगर घोड़ा मंडी रोज सुबह सूरज निकलने से पहले ही लग जाती है. वहीं इस मार्केट में हर रोज 500-1800 दुकानदार कपड़े बेचने आते हैं. ऐसे में सस्ते दाम पर कपड़े खरीदने वाले लोगों को तड़के ही घोड़ा मंडी का रुख करना पड़ता है.
नाइट मार्केट की खासियत
दिल्ली की नाइट मार्केट को कपड़ों का रिसायकल हब भी कहा जाता है. कुछ लोग नए कपड़ों को खरीदने के बाद रिजेक्ट कर देते हैं. ऐसे में कई विक्रेता जल्दी रिजेक्ट हुए नए कपड़ों को घोड़ा मंडी में सस्ते दामों पर बेच देते हैं.
ये भी पढ़ें: शॉपिंग करने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये फेमस मार्किट, कम बजट में मिलेंगी स्टाइलिश और ब्रांडेड चीजें
नाइट मार्केट में कपड़े खरीदते हैं व्यापारी
दिल्ली के ज्यादातर व्यापारी घोड़ा मंडी से रिजेक्ट और डैमेज कपड़ों को सस्ते दामों पर खरीद लेते हैं. इसके बाद व्यापारी इन कपड़ों को रिसायकल करके दिल्ली की तिलक नगर और सरोजनी नगर जैसी मार्केट में दोगुने या तीन गुने दाम पर बेच देते हैं.
नाइट मार्केट में कपड़ों के दाम
दिल्ली की घोड़ा मंडी सस्ते दामों में मिलने वाले कपड़ों के लिए मशहूर है. इस मार्केट में आप 20 रुपए में स्वेटर, 60 रुपए में लहंगा, 120 रुपए में कोट, 1 रुपए में टीशर्ट, 10 रुपए में पैंट और 20 रुपए में साड़ियां खरीद सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Delhi, Lifestyle, Market
FIRST PUBLISHED : December 25, 2022, 19:34 IST
[ad_2]
Source link