[ad_1]

ISKCON
Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार अपने साथ एक खास रंग लेकर आता है। इस त्योहार को पूरे भारत में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है और हर जगह की अपनी एक अलग खूबसूरती होती है। वैसे तो इस दिन का सारा फोकस मधुरा और वृंदावन पर होता है लेकिन, अगर आप दिल्ली में हैं तो इन स्थानों पर जा सकते हैं जहां आपको लगभग वैसा ही मनोहर दृश्य देखने को मिलेगा जैसा कि मधुरा और वृंदावन में देखने को मिलता है। तो, जानते हैं कृष्ण जन्माष्टमी देखने के लिए आप दिल्ली (places to visit near delhi) में कहां जा सकते हैं।
कृष्ण जन्माष्टमी पर दिल्ली में कहां जाएं-Where can go on Janmashtami 2023 in Delhi
1. ISKCON मंदिर
दिल्ली के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक इस्कॉन मंदिर में आप जन्माष्टमी के रंग देख सकते हैं। ये संत नगर,ईस्ट कैलाश, नई दिल्ली के पास पड़ता है। यहां की सजावट आज के दिन बहुत भव्य होती है और मंदिर के हर कोने को फूलों से और मोरपंख से सजाया जाता है। चारों तरफ देश-विदेश से आए लोग हरे-कृष्णा का जाप करते हैं और पूरा वातावरण कृष्णमय नजर आता है।
Janmashtami 2023: श्री कृष्ण को भोग में चढ़ाएं धनिया पंजीरी, बेहद आसान है बनाने का तरीका
2. गीता गायत्री धाम मंदिर
गीता गायत्री धाम मंदिर वेदमाता गायत्री और भगवान कृष्ण को समर्पित है। इसमें सभी देवताओं की मूर्तियों वाला एक विशाल प्रार्थना कक्ष है। यह मंदिर आधुनिक सौंदर्यशास्त्र का उपयोग करके सजाया गया है। पर कृष्ण जन्माष्टमी पर आप यहां के खास रंग और सजावट देख सकते हैं। तो, अगर आप दिल्ली में हैं और जन्माष्टमी पर कहीं जाना चाहते हैं तो गीता गायत्री धाम मंदिर जा सकते हैं। ये गुड़गांव में हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Krishna Janmashtami
3. रोहिणी जन्माष्टमी मेला
रोहिणी जन्माष्टमी मेला, काफी फेमस होता है। ये 2 सितंबर से 10 सितंबर तक चलेगा। यहां श्री कृष्ण जी की झांकियां देख सकते हैं, श्री कृष्ण जन्म नाटक,फूड कोर्ट में खाना खा सकते हैं,लाइटनिंग शो देख सकते हैं और रास लीला समेत नाच-गाने का आनंद ले सकते हैं। यहां जन्माष्टमी खास पूजा-अर्चना होती है जिसे देखना मनमोहक होता है।
4. बिड़ला मंदिर, गोल मार्केट
आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित बिड़ला मंदिर में हर साल कृष्ण जन्माष्टमी का एक विशाल उत्सव आयोजित होता। 7.5 एकड़ भूमि में फैला, बिड़ला मंदिर दिल्ली में प्रमुख पर्यटक और स्थानीय आकर्षणों में से एक है। यहां आप सुबह से भीड़ देख सकते हैं और रात होते-होते यहां का पूरा वातारण हरे कृष्णा की ध्वनि से गूंज उठता है।ये मंदिर गोले मार्केट के पास नई दिल्ली में है।
इस बार जन्माष्टमी पर जाएं श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका, मनमोह लेगी सुंदरता
5.अक्षरधाम मंदिर
आज के दिन आप अक्षरधाम मंदिर भी जा सकते हैं। यहां की जन्माष्टमी बेहद खास और अलग होती है। तो, अगर आप जन्माष्टमी के दिन घर पर बैठे रहना नहीं चाहते तो आप इन जगहों पर जा सकते हैं। तो, जन्माष्टमी के इस त्योहार का रंग दिल्ली में देखने के लिए आप इन जगहों पर एक बार जरूर जाएं।
[ad_2]
Source link