[ad_1]
रिया पांडे/दिल्ली. खान मार्केट नई दिल्ली में सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है. बाजार अपनी विस्तृत विविधता वाली दुकानों और रेस्तरां और इसके केंद्रीय स्थान के लिए जाना जाता है. तो आज हम आपको खान मार्केट में ही स्थित एक चाय वाले भईया के बारे में बताएंगे. जहां उनकी चाय पीने विराट कोहली से लेकर बादशाह तक आ चुके हैं.
दिल्ली के खान मार्केट स्थित ‘श्यामनाथ चाय पकौड़े वाला’ की चाय का स्वाद लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. यहां पर काम करने वाले सभी कर्मचारी उनकी चाय पीने जरूर जाते हैं. वहीं दुकान के मालिक ऋषभ नाथ ने बताया कि उनकी ये चाय की दुकान 1989 से चल रही है. ये दुकान उनके पिता जी ने शुरु की थी. आज वो दोनों लोग मिल कर चला रहे हैं. वहीं ऋषभ जी ने बताया कि वे अपनी चाय में खास तरह के मसाले उपयोग करते हैं. जिससे चाय का स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है. खान मार्केट आने वाला हर शख्स उनकी चाय जरूर पीता है.
चाय के दिवाने है कई सितारें
इनकी चाय की दुकान पर विराट कोहली से लेकर श्रीकांत वर्मा, जसबीर जस्सी, सतिन्दर सरताज, अमित मिश्रा, करन कुन्दरा, मिलिन्द गाबा, रफ्तार, बिग ढिल्लों और बादशाह जैसे अभिनेता चाय पीने आ चुके हैं.
जरा ग्राहक की सुनिए
यहां चाय पीने आए उमा शंकर ने बताया कि वो 2017 से लागतार उनकी चाय पीने बदरपुर से आते हैं और साथ ही ये भी बताया कि यहां चाय पीने के लिए हमेशा भंडारे जैसी लाइन लगी रहती है.
जानें टाइम, लोकेशन और चाय की प्राइस
इनकी चाय की दुकान सुबह 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक खुली रहती है. अब इनकी चाय की प्राइस की बात करें तो 15 रुपए से लेकर 30 रुपए तक यहां चाय मिलती है. वहीं इसका नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन खान मार्केट गेट no. 4 है.
लोकेशन : https://g.co/kgs/GSLp1Z
.
Tags: Delhi, Delhi news, Local18, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 13:53 IST
[ad_2]
Source link