Home Life Style दिल्ली में यहां मिलेंगे कई वैरायटी के चिप्स, करेला और आलू-पालक की है डिमांड

दिल्ली में यहां मिलेंगे कई वैरायटी के चिप्स, करेला और आलू-पालक की है डिमांड

0
दिल्ली में यहां मिलेंगे कई वैरायटी के चिप्स, करेला और आलू-पालक की है डिमांड

[ad_1]

अभिषेक तिवारी/दिल्ली: आलू के साथ केले के चिप्स भी अब तेजी से फेमस हो रहे हैं. केला एक ऊर्जा स्त्रोत के रूप में मशहूर है, इसलिए केले से बने चिप्स भी पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं. आज, आपको दिल्ली के लक्ष्मी नगर में मौजूद एक विशेष दुकान के बारे में बताएंगे, जहां 15 से ज्यादा प्रकार के चिप्स और नमकीन मिलती हैं.

दुकान के संचालक ने बताया कि हमारे यहां केला-आलू और करेला चिप्स के साथ-साथ आलू-पालक, आलू-अदरक जैसे चिप्स की विभिन्न प्रकार की किस्में उपलब्ध हैं. लोगों को करेला चिप्स ज्यादा पसंद आते हैं. नमकीनों की श्रृंखला में लहसुन, बिना लहसुन, खट्टा-मीठा, सादा, मिर्ची, दालमोट, गाठिया, चाकोली, और अनरसा भी काफी पसंद किए जाते हैं. प्रत्येक प्रोडक्ट स्वाद के मामले में बेहतरीन होता है. इसी कारण, एक बार जो लोग इनमें से कुछ चखते हैं, वे बार-बार इन्हें खरीदना पसंद करते हैं. सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक, यहां दुकान में हमेशा भी भारी भीड़ होती है.

चिप्स और नमकीन की कीमत
इस दुकान पर केले के चिप्स ₹450 प्रति किलो पर मिलते हैं, जबकि नमकीन की बात करें तो वह ₹200 प्रति किलो से शुरू होती है और ₹400 तक जा सकती है.

दुकान की लोकेशन
“हॉट चिप्स” नामक दुकान पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में स्थित है. इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन “लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन”  है, जिसके गेट नंबर 5 से बाहर निकलेंगे तो  400 मीटर की दूरी पर दुकान दिखाई देगी.

Tags: Delhi news, Delhi-ncr, Food 18, Latest hindi news, Local18

[ad_2]

Source link