Home National दिल्ली मेट्रो का एक और वायरल VIDEO, डिब्बों में भीख़ मांगते दिखा शख्स, देखें

दिल्ली मेट्रो का एक और वायरल VIDEO, डिब्बों में भीख़ मांगते दिखा शख्स, देखें

0
दिल्ली मेट्रो का एक और वायरल VIDEO, डिब्बों में भीख़ मांगते दिखा शख्स, देखें

[ad_1]

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो के आये दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहता है. कभी प्यार तो कभी तकरार का, कभी अश्लील हरकतों का तो कभी इंटिमेट फैशन का. हर बार वायरल वीडियो के बाद लोग पूछते हैं DMRC इन हरकतों पर कंट्रोल करने के लिए क्या कर रही है? अभी हाल में दिल्ली मेट्रो में एक बुजुर्ग शख्स के भीख मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख  रहा है कि ये शख्स विकलांग है. हालांकि, मेट्रो में पहली बार ऐसी घटना घटी है. इसको देखकर यूजर कई तरह बाते बना रहे हैं. 

महक शर्मा नाम के ट्विटर यूजर ने यूजर आईडी @writerindenial से वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने  कैप्शन दिया है, ‘ये दिल्ली मेट्रो में कबसे शुरू हुआ? (एक विकलांग शख्स मेट्रो में भीख मांगते हुए). इस को अब तक लगभग 58 हजार से अधिक लोगों ने देखा है जबकि 21 लोगों ने रीट्वीट किया. वीडियो पर डीएमआरसी (DMRC) ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, ‘नमस्ते. कृपया कोच नंबर बताएं. ट्रेन के अंदर और बाहर कोच नंबर अंकित होता है, कृपया संलग्न छवियों को देखें.’ वहीं, जब यूजर ने कोच का नंबर सहित पूरा विवरण भेजा तो डीएमआरसी ने जवाब दिया कि, ‘हमें छानबीन में कुछ भी नहीं मिला.’ 

डीएमआरसी ने दिया प्रतिक्रिया

ये भी पढ़ें-‘ब्रेड न खाएं.. कंपनी आपको मूर्ख बना रहीं’, यूट्यूबर का चौंकाने वाला खुलासा, देखें VIDEO

कई ट्विटर यूजर इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक ट्विटर यूजर @revolutioner100 ने लिखा, ‘आपकी यात्रा में इस बुजुर्ग, लाचार व्यक्ति के कारण क्या कोई असुविधा उत्पन्न हुई? या फिर आपने कई दफा इसको मांगते देखा है? उसकी क्या मजबूरी हो सकती है, आपने सोचा नहीं। अगर वह मांग रहा है तो यह सरकार का फेलियर है?’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि, ‘यह भी एक रोजगार है और कितना विकास चाहिए? आप अब मेट्रो में भी कमा सकते हैं.’

Tags: Delhi Metro News, DMRC, Viral video



[ad_2]

Source link