Home National दिल्ली-NCR, और राजस्थान के बाद हरियाणा का पर्यटक गंगा में डूबा, दो दिन में तीन पर्यटकों की डूबने से मौत

दिल्ली-NCR, और राजस्थान के बाद हरियाणा का पर्यटक गंगा में डूबा, दो दिन में तीन पर्यटकों की डूबने से मौत

0
दिल्ली-NCR, और राजस्थान के बाद हरियाणा का पर्यटक गंगा में डूबा, दो दिन में तीन पर्यटकों की डूबने से मौत

[ad_1]

दिल्ली-एनसीआर, यूपी सहित पड़ोसी राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड पहुंचते हैं। वीकेंड के दौरान पर्यटकों की भारी भीड़ से ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, मूसरी सहित अन्य पर्यटक स्थल पूरी तरह से पैक हो जाते हैं। लेकिन, चिंता की बता है कि गंगा घाटों में डूबने से पर्यटकों की जान जा रही है।

पिछले दो दिनों में गंगा नदी में डूबने की वजह से तीन पर्यटकों की जान चल गई। इसमें राजस्थान के एक पर्यटक की राफ्टिंग करते हुए मौत हुई है। दिल्ली, राजस्थान के बाद अब हरियाणा के पर्यटक की भी गंगा में डूबने से मौत हो गई।  गंगा में पर्यटकों की डूबने की घटनाएं नहीं थम रही हैं। गंगा में नहाते हुए हरियाणा के सोनीपत के एक पर्यटक की गंगा में डूबने से मौत हो गई।

तत्काल सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने बामुश्किल शव को तलाश कर गंगा से बाहर निकाला। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। इस बाबत युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक विकास (30) पुत्र मनोज मदान निवासी वेस्ट रामनगर, सोनीपत हरियाणा ऋषिकेश में दो दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था।

दोपहर में तीनों गंगा में नहाने के लिए मस्तराम घाट पर पहुंचे। अचानक तेज प्रवाह की चपेट में आकर विकास बह गया। आंखों से ओझल होने पर तत्काल साथी रोहित और शिवानी ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने गंगा में विकास की तलाश को अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें:पूर्णागिरि धाम: UP, दिल्ली-NCR तीर्थ यात्रियों की हो रहीं हैं मौतें, पांच साल में 179 लोगों की गई जान

कुछ देर बाद ही एसडीआरएफ के गोताखारों ने गंगा में 20 फीट नीचे से विकास के शव को बरामद कर लिया। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि शव को लक्ष्मणझूला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। बता दें कि शुक्रवार को भी जयपुर और नई दिल्ली निवासी दो लोगों की मौत गंगा में डूबने से हुई थी। 

राफ्टिंग गाइड और मालिक पर गैर इरादतन हत्या का केस

राजस्थान के पर्यटक के राफ्ट से गिरकर गंगा में लापता हो जाने के मामले में पुलिस ने राफ्टिंग गाइड समेत राफ्टिंग संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। उधर, शनिवार को भी लापता पर्यटक का पता नहीं चल पाया। सात अप्रैल को राफ्टिंग के दौरान राजस्थान निवासी हरीश मीणा पुत्र रतन लाल मीणा राफ्ट से गिरकर लापता हो गया था।

शनिवार को हरीश के साथी विकास मीणा ने मुनिकीरेती थाने में राफ्टिंग गाइड दीनानंद भारद्वाज और राफ्टिंग संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। विकास ने आरोप लगाया कि एक अन्य राफ्ट वाले ने लापरवाही से राफ्ट उनके साथी हरीश कुमार मीणा के ऊपर से निकाल दी।

इससे हरीश गंगा में डूब गया। विकास ने आरोप लगाया कि गाइड ने उनके साथी को बचाने का प्रयास नहीं किया। न ही जल पुलिस को बुलाया। थाना प्रभारी रितेश साह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

गंगा घाटों में स्नान को लोगों की भारी भीड़

मैदानी इलाकों में पारा चढ़ने से गर्मी असर दिखाने लगी है। इसकी बानगी शनिवार को त्रिवेणीघाट पर नजर आई। यहां काफी संख्या में गंगा में डुबकी लगाने के लिए पर्यटकों की भीड़ रही। जिसे देखकर प्रतीत हो रहा था आज जैसे कोई स्नान पर्व हो। तीर्थनगरी ऋषिकेश की हृदय स्थली त्रिवेणीघाट पर्यटकों से पटी रही।

यहां नाव घाट से लेकर त्रिवेणीघाट के आरती स्थल तक पर्यटक गंगा में स्नान करते और पानी से अठखेलियां करते दिखायी दिए। पर्यटकों में सेल्फी की भी होड़ रही। बताया कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में गर्मी अब असर दिखाने लगी है, उसी से राहत पाने के लिए लोगों ने ऋषिकेश त्रिवेणीघाट का रुख किया।

बड़ी संख्या में पर्यटकों की आमद के चलते घाट पर नगर निगम की पार्किंग भी पूरी तहर से पैक रही। त्रिवेणीघाट पर रौनक से लग रहा था महत्वपूर्ण स्नान पर्व है, जिसके लिए स्नानार्थी उमड़े हैं। लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती और तपोवन के मुख्य घाट भी पर्यटकों से गुलजार रहे। सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

[ad_2]

Source link