Home Health दिल की सेहत को लेकर फ्रिकमंद हैं तो इन चीजों को डाइट में कर लें शामिल

दिल की सेहत को लेकर फ्रिकमंद हैं तो इन चीजों को डाइट में कर लें शामिल

0
दिल की सेहत को लेकर फ्रिकमंद हैं तो इन चीजों को डाइट में कर लें शामिल

[ad_1]

हाइलाइट्स

हाई कोलेस्‍ट्रॉल फूड को लो कोलेस्‍ट्रॉल फूड से बदल सकते हैं.
शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा कम करने के लिए हेल्‍दी चीजों का चुनाव करें.

Replace High Calorie Food With Low Cholesterol Diet – क्‍या आप भी कोलेस्‍ट्रॉल कम करना चाहते हैं वो भी बिना स्‍वादिष्‍ट खाना छोड़े हुए और बिना किसी डाइट के साथ. ऐसा संभव हो सकता है, बस डेली डाइट चार्ट में कुछ हेल्‍दी ऑप्‍शंस शामिल करने होंगे. हाई कोलेस्‍ट्रॉल लेवल इन दिनों एक बड़ी समस्‍या बन गया है. इस समस्‍या की चपेट में बड़ों के साथ अब बच्‍चे भी आ रहे हैं. व्‍यस्‍त और भागदौड़ भरी लाइफस्‍टाइल के चलते गलत खानपान कोलेस्‍ट्रॉल को बढ़ावा दे रहा है. सभी चाहते हैं कि वे स्‍वादिष्‍ट और पौष्टिक डाइट लें लेकिन कोलेस्‍ट्रॉल के डर की वजह से कई लोग बेस्‍वाद खाना खाने को मजबूर हैं. तो क्‍यों न स्‍वाद को बरकरार रखते हुए अपने फेवरेट खाने को हेल्‍दी ऑप्‍शन से स्‍वेप यानी बदल दिया जाए. चलिए जानते हैं कैसे हाई कोलेस्‍ट्रॉल फूड को लो कोलेस्‍ट्रॉल डाइट से बदला जाए.

ये भी पढ़ें: माफी मांगते समय कभी न करें ये 6 गलतियां, वरना और बिगड़ सकता है आपका रिश्ता

सॉल्‍टेड नट्स को बदलें चीज से
कई लोग हेल्‍दी रहने के लिए नट्स का सेवन करते हैं जो कि वाकई में फायदेमंद होता है लेकिन प्‍लेन की अपेक्षा सॉल्‍टेड नट्स शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा बढ़ा सकते हैं. हेल्‍थ डॉट कॉम के मुताबि‍क डिनर से पहले नट्स के बजाय यदि चीज या पनीर का सेवन किया जाए तो शरीर को अधिक फायदा पहुंच सकता है. पनीर के अलावा सोया का चुनाव भी किया जा सकता है.

बटर की जगह ऑलिव ऑयल का प्रयोग
सलाद की ड्रेसिंग करनी हो या सब्जियों को स्‍टर फ्राई करना हो तब ऐसे में बटर का अधिक प्रयोग करने से बचना चाहिए. बटर में अनसेचुरेटिड फैट होता है जो कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा सकता है. इसलिए बटर की जगह घी या ऑलिव ऑयल का चुनाव किया जा सकता है. इससे डिश का स्‍वाद तो बढ़ेगा ही साथ ही हेल्‍थ भी इंप्रूव होगी.

चिकन को बदलें फिश से
प्रोटीन से भरपूर चिकन में कार्ब्‍स की भी अधिक मात्रा होती है. इसे बनाने में अधिक तेल या बटर का प्रयोग किया जाता है जो कि इसे अनहेल्‍दी बना सकता है. चिकन की जगह यदि फिश का प्रयोग किया जाए तो अधिक फायदा मिल सकता है. खाने के माध्‍यम से यदि कोलेस्‍ट्रॉल को कम करना है तो मछली बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकती है. इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है और फैट की मात्रा भी काफी कम होती है.

ये भी पढ़ें: आपको भी शादी से पहले हो रही है घबराहट? जानें Pre-Wedding Anxiety दूर करने के तरीके

क्विनोआ को बदलें चावल से
इनदिनों फिटनेस फ्रीक लोग क्विनोआ का अधिक प्रयोग कर रहे हैं. एक कप क्विनोआ में राइस में अपेक्षा 15 प्रतिशत कम कार्बोहाइड्रेट, 60 प्रतिशत अधिक प्रोटीन और 25 प्रतिशत अधिक फाइबर होता है. जो कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है. डाइट में राइस की अपेक्षा क्विनोआ को शामिल किया जा सकता है.
हेल्‍दी और स्‍वादिष्‍ट खाना सभी खाना पसंद करते हैं लेकिन यदि खाने में थोड़ा बदलाव कर दिया जाए तो कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा को कट किया जा सकता है. डाइट में बदलाव करने से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह लें.

Tags: Food, Food diet, Health, Lifestyle

[ad_2]

Source link