Home Life Style दिसंबर में इन 5 जगहों पर जाना पसंद करते हैं लोग, आज ही बनाएं दोस्तों संग प्लान

दिसंबर में इन 5 जगहों पर जाना पसंद करते हैं लोग, आज ही बनाएं दोस्तों संग प्लान

0
दिसंबर में इन 5 जगहों पर जाना पसंद करते हैं लोग, आज ही बनाएं दोस्तों संग प्लान

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

सर्दियों का महीना आ गया है। इस दौरान भी ज्यादातर लोग घूमने की प्लानिंग करते हैं। खासकर दिसंबर के महीने में घूमने का अपना अलग ही मजा है, जहां ठंड के धीरे-धीरे बढ़ने की शुरुआत होती है। वहीं कुछ जगहों पर स्नोफॉल होना शुरू हो जाती है। कई लोग इस महीने क्रिसमस या नए साल पर घूमने की प्लानिंग करते हैं। यहां उन जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां दिसंबर के महीने में लोगों की जमकर भीड़ होती है। 

दिसंबर के महीने में घूमने के लिए कहां जाएं

शिमला- ‘पहाड़ियों की रानी’ शिमला, एक ऐसी जगह है जहां हरी भरी हरियाली और बर्फ से ढके पहाड़ों को देखने के लिए लोगों की भीड़ रहती है। यहां का ठंडा और प्रदूषण फ्री वातावरण लोगों को खूब पसंद आता है। दिसम्बर के महीने में यहां बर्फबारी होती है। दोस्तों के साथ आप इस जगह पर जा सकते हैं।

कसोल- ट्रैवलर्स की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक कसोल हिमाचल प्रदेश की ये खूबसूरती पार्वती नदी के तट पर स्थित कसोल और हिमालय से घिरी हुई है। इस शहर में करने और देखने के लिए कई चीजें हैं। यहां करने के लिए कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी हैं, जो ट्रिप को शानदार बना सकते हैं।

मनाली– हिमाचल प्रदेश में एक और डेस्टिनेशन है, जिसे दिसंबर के महीने में आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। इस शांत हिल स्टेशन की सुंदरता दशकों को खूब पसंद आती है। यहां घूमने के लिए काफी सारी जगह है। दिसंबर के महीने में लोग इस जगह को देखने के लिए जाता है।

डलहौजी– डलहौजी भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है, जिसे पर्यटक खूब पसंद करते हैं। देवदार के जंगलों से ढकी बर्फ की परतें दिखने में शानदार लगती हैं। दिसंबर में घूमने के लिए यहां बहुत से लोग पहुंचते हैं।

बिंसर- यह एक बेहद सुंदर हिल स्टेशन है, जो लुभावनी नंदा देवी, त्रिशूल और पचाचूली चोटियों से घिरा हुआ है। जीरो पॉइंट से नंदा देवी और केदारनाथ जैसी हिमालय की चोटियों का मनमोहक दृश्य बिनसर के सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में से एक है।दिसंबर के महीने में आप दोस्तों के साथ यहां जानें की प्लानिंग कर सकते हैं।

जायकेदार खाने का स्वाद चखने के लिए पहुंच जाएं पुरानी दिल्‍ली, ये 5 जगह हैं सबसे मशहूर

[ad_2]

Source link