Home Entertainment देबीना बनर्जी बेटी की खराब सेहत से घबराईं, सांस लेने में हुई थी दिक्कत, बोलीं- ‘दुआ करें…’

देबीना बनर्जी बेटी की खराब सेहत से घबराईं, सांस लेने में हुई थी दिक्कत, बोलीं- ‘दुआ करें…’

0
देबीना बनर्जी बेटी की खराब सेहत से घबराईं, सांस लेने में हुई थी दिक्कत, बोलीं- ‘दुआ करें…’

[ad_1]

नई दिल्ली: देबीना बनर्जी (Debina Bonerjee) जैसी फिल्म स्टार को देखकर अक्सर फैंस को लगता है कि उनकी जिंदगी में सबकुछ बढ़िया चल रहा है, पर असलियत में वे भी आम लोगों की तरह जिंदगी की तमाम मुश्किलों का सामना करती हैं. एक्ट्रेस का ताजा व्लॉग इस बात का सबूत है, जिसमें वे अपनी नन्ही बेटी की सेहत को लेकर चिंता जता रही हैं. बता दें कि एक्ट्रेस की दूसरी बेटी लगभग 1 महीने की हैं.

देबीना दो बेटियों की मां हैं. वे अपनी छोटी बेटी की तबीयत को लेकर काफी चिंतित हैं. एक्ट्रेस की छोटी बेटी नीनुड़ी का कुछ वक्त पहले जन्म हुआ था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के बारे में बताया कि वे काफी कमजोर हैं. उन्हें रविवार को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. जब वे बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचीं, तो डॉक्टर ने बताया कि बेटी जुकाम से पीड़ित हैं, जिस वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी.

देबीना ने बताया कि बेटी का ऑक्सीजन लेवल 92 तक पहुंच गया था. उनके लिए घर से अस्पताल तक का सफर काफी मुश्किल था. वे गुरमीत से सिर्फ यही सवाल कर रही थीं कि क्या वे सांस ले पा रही हैं? एक्ट्रेस उस बुरे वक्त को याद करके दुखी हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि व्लॉग में चीजें जितना आसान नजर आती हैं, उतना होती नहीं हैं. उनके लिए जिंदगी का हर एक दिन नई चुनौती लेकर आता है.

एक्ट्रेस की बेटी की तबीयत अब पहले से बेहतर है. उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. एक्ट्रेस को लगता है कि वे पोस्ट पार्टम डिप्रेशन का शिकार भी हो सकती हैं, पर वे ऐसा दावे के साथ नहीं कह सकतीं. वे चाहती हैं कि फैंस उनकी बेटी की बेहतर सेहत के लिए दुआ करें. वे जल्द ही अपनी दूसरी बेटी को दुनिया से रूबरू करवाएंगी और उनकी चेहरा दिखाएंगी.

Tags: Debina Bonnerjee, Gurmeet Choudhary

[ad_2]

Source link