Home Tech & Gadget देसी कंपनी का जलवा! अब लाई सबसे बड़े AMOLED डिस्प्ले वाली Smartwatch, इतनी कीमत

देसी कंपनी का जलवा! अब लाई सबसे बड़े AMOLED डिस्प्ले वाली Smartwatch, इतनी कीमत

0
देसी कंपनी का जलवा! अब लाई सबसे बड़े AMOLED डिस्प्ले वाली Smartwatch, इतनी कीमत

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

भारत के सबसे बड़े वियरेबल ब्रैंड्स में शामिल Noise की ओर से अब नई प्रीमियम स्मार्टवॉच ColorFit Ultra 3 लॉन्च की गई है और इस वॉच में धांसू फीचर्स के अलावा सबसे बड़ा AMOLED डिस्प्ले डायल दिया गया है। फंक्शनिंग क्राउन की मदद से इसमें नेविगेशन बेहद आसान हो जाता है और मेटल बॉडी के चलते इसकी मजबूती का भी जवाब भी नहीं। कंपनी अपनी प्रीमियम स्मार्टवॉच को तीन वेरियंट्स- लाइफस्टाइल एडिशन, क्लासिक एडिशन और एलीट एडिशन में लेकर आई है। 

नई स्मार्टवॉच का एलीट एडिशन जेट ब्लैक और ग्लॉसी सिल्वर कलर ऑप्शंस में उतारा गया है और ब्रैंड की सबसे प्रीमियम ऑफरिंग्स में से एक है। ColorFit Ultra 3 में ब्रैंड ने जेस्चर कंट्रोल, स्मार्ट DND, दो मेन्यू ऑप्शंस, ऑटो स्पोर्ट्स डिटेक्शन और True Sync जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच को कंपनी की वेबसाइट gonoise.com के अलावा शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन और अन्य ऑफलाइन रीटेलर्स से खरीदा जा सकेगा। 

गोल डायल और AMOLED डिस्प्ले वाली धांसू स्मार्टवॉच लाई Noise, कीमत में भी कम

सिंगल चार्ज पर 7 दिन की बैटरी लाइफ

Noise ColorFit Ultra 3 को एक बार चार्ज करने के बाद इससे 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। इसमें दी गई जेस्चर कंट्रोल टेक्नोलॉजी की मदद के जरिए टैप-टू-वेक और पाम कंट्रोल जैसे कमांड्स भी इसमें मिल जाते हैं। यह वॉच IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस भी ऑफर करती है। इसके अलावा आसान पेयरिंग के लिए इसमें ब्रैंड की खास Tru Sync टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है और ब्लूटूथ वर्जन 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है। 

हाई-ब्राइटनेस वाला बड़ा AMOLED डिस्प्ले

नई वॉच में नॉइस ने 1.96 इंच साइज वाला बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसमें 410×502 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 550nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस वॉच में दो मेन्यू UI विकल्प दिए गए हैं और यूजर्स लिस्ट व्यू या ग्रिड व्यू में से चुन सकते हैं। इसके अलावा ColorFit Ultra 3 में ऑटो स्पोर्ट्स डिटेक्शन का सपोर्ट भी मिल जाता है। वॉच में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है और ढेरों वॉच फेसेज भी मिलते हैं। 

सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टवॉच केवल 1000 रुपये में, ओरिजनल कीमत है 10 हजार रुपये

ढेरों हेल्थ और फिटनेस फीचर्स का सपोर्ट

अन्य प्रोडक्टिविटी और हेल्थ फीचर्स का सपोर्ट भी इस वॉच में दिया गया है। हार्ट रेट से लेकर स्ट्रेस और स्लीप मॉनीटरिंग जैसे विकल्प भी इसका हिस्सा बनाए गए हैं। 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आने वाली कॉलिंग वॉच में डायल पैड भी मिलता है और यूजर्स कॉन्टैक्ट्स सेव भी कर सकते हैं। आखिर में बात कीमत की करें तो लाइफस्टाइल एडिशन (सिलिकॉन स्ट्रैप) की कीमत 4,999 रुपये; क्लासिक एडिशन (लेदर स्ट्रैप) की कीमत 4,999 रुपये और एलीट एडिशन (मेटल स्ट्रैप) की कीमत 5,499 रुपये रखी गई है।

[ad_2]

Source link