[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
लावा (Lava) ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स की रेंज को बढ़ाते हुए इंडियन यूजर्स के लिए नए नेकबैंड Lava Probuds N31 को लॉन्च कर दिया है। लावा का यह नया ब्लूटूथ नेकबैंक 45 घंटे के ऑडियो प्लेबैक और ENC (Environmental Noise Cancellation) जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसकी खास बात है कि यह 10 मिनट की चार्जिंग में 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर कर देता है। इसकी कीमत 999 रुपये है।
लावा प्रोबड्स N31 की सेल 12 अप्रैल से शुरू होगी। फायरफ्लाई ग्रीन, वाइल्ड रेड और पैंथर ब्लैक कलर ऑप्शन में आने वाले इस नेकबैंड को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अमेजन से खरीदा जा सकेगा।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
लावा प्रोबड्स N31 को कंपनी ने ‘Slay the limits’ टैग लाइन के साथ लॉन्च किया है। नए नेकबैंड अर्गोनॉमिक और इन-इयर डिजाइन के साथ आते हैं। ये डिजाइन नेकबैंक के यूज को यूजर के लिए काफी कंफर्टेबल बनाता है। लावा के इस नए नेकबैंड की बैटरी काफी दमदार है। नेकबैंड में दी गई बैटरी सिंगल चार्ज पर 45 घंटे तक का प्लेबैक ऑफर करती है।
5G फोन पर धमाकेदार ऑफर, लिमिटेड टाइम के लिए 5 हजार रुपये की छूट
इस बैंड की बैटरी 280mAh की है। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी 10 मिनट तक चार्ज होने पर 12 घंटे तक चल जाती है। बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें ENC दिया गया है। इसके अलावा कंपनी इस नेकबैंड में डेडिकेटेड गेमिंग मोड भी दे रही है। IPX6 वॉटर रजिस्टेंस वाले इस नेकबैंड में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 दिया गया है।
[ad_2]
Source link