Home Entertainment धर्मेंद्र-डिंपल कपाड़िया 31 साल बाद पर्दे पर आएंगे नजर, शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म का बने हिस्सा

धर्मेंद्र-डिंपल कपाड़िया 31 साल बाद पर्दे पर आएंगे नजर, शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म का बने हिस्सा

0
धर्मेंद्र-डिंपल कपाड़िया 31 साल बाद पर्दे पर आएंगे नजर, शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म का बने हिस्सा

[ad_1]

नई दिल्ली: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन कथित तौर पर एक रोबोटिक रोमांटिक कॉमेडी के लिए साथ आए हैं. कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे एक रोबोट से प्यार हो जाता है. कहा जा रहा है कि फिल्म में कृति रोबोट का किरदार निभाएंगी. इस खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है, लेकिन कहा जा रहा है कि अभिनेताओं ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है.

News18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी फिल्म का हिस्सा होंगे. शूटिंग के लिए कलाकार कथित तौर पर राजस्थान में हैं. इसके बाद, वे फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली या फिर चंडीगढ़ जाएंगे. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह फिल्म के युवा कलाकारों के साथ सेट पर ज्यादा समय नहीं बिताते हैं, लेकिन हर कोई इस बात से प्रभावित है कि वह 87 साल की उम्र में कैसे काम करते हैं और सिंगल टेक में सीन शूट करते हैं.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन 7 क्राइम थ्रिलर्स के आगे पानी भरती हैं हॉलीवुड फिल्में, हिल जाएगा दिमाग; देखें पूरी LIST

धर्मेंद्र और डिंपल को आखिरी बार ‘दुश्मन देवता’ में साथ देखा गया था और इससे पहले उन्होंने ‘साजिश’ और ‘गंगा तेरे देश में’ जैसी फिल्में की थीं. इस बीच, यह पहली बार है जब शाहिद और कृति एक साथ नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण दिनेश विजान ने किया है, जिनके साथ कृति ने आखिरी बार वरुण धवन के साथ ‘भेड़िया’ में भी काम किया था. इस फिल्म के अलावा, शाहिद अनीस बज्मी की अगली कॉमेडी फिल्म का भी हिस्सा बनने वाले हैं. अली अब्बास जफर के साथ उनकी फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ अगले साल ओटीटी पर रिलीज होगी.

Tags: Dharmendra, Dimple kapadia, Kriti Sanon, Shahid kapoor

[ad_2]

Source link