Home Business नए साल में गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो पढ़ें यह खबर

नए साल में गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो पढ़ें यह खबर

0
नए साल में गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो पढ़ें यह खबर

[ad_1]

नए साल (New Year 2023 ) में वाहन खरीदने की इच्छा रखने वालों के लिए खबर शायद अच्छी न हो। इसकी वजह यह है कि अगले साल वाहन की कीमतें बढ़ने वाली हैं। कंपनियां एक अप्रैल, 2023 से सख्त उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप खुद को ढालने और प्रौद्योगिकी को अपनाने पर आने वाली लागत का बोझ खरीदारों पर ही डालेंगी।

यह भी पढ़ें: 1 जनवरी से बदल जाएंगे बैंक के ये नियम, जानें क्या होगा आप पर असर

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ने कहा कि यात्री वाहन उद्योग ने अप्रैल 2022 से ईंधन दक्षता नियमों के दूसरे चरण को अपनाया था और अप्रैल 2023 से बीएस-6 उत्सर्जन मानदंडों के दूसरे चरण को भी पूरा करने के लिए कमर कस रहा है। वर्ष 2023 में यात्री वाहनों के लिए विभिन्न नए सुरक्षा नियमों को लागू करने पर भी चर्चा चल रही है। नए मानकों को लागू करने से वाहनों की लागत बढ़ सकती है और यह चिंता का सबब बन सकता है।

1. होंडा जापानी कार निर्माता अपने वाहनों की कीमत में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर सकती है।

2. हुंडई इंडिया कीमतों में वृद्धि सभी मॉडलों में अलग-अलग होगी और जनवरी 2023 से लागू होगी।

3. जीप इंडिया सभी मॉडलों में जीप एसयूवी की कीमतों में 2 से 4 फीसद की बढ़ोतरी होगी।

4. मारुति सुजुकी कंपनी ने कहा, दाम बढ़ाने का निर्णय लागत दबाव और हालिया नियामक आवश्यकताओं से प्रेरित है।

5. टाटा मोटर्स मूल्य वृद्धि कंपनी द्वारा पेश किए जाने वाले आईसीई और ईवीएस दोनों मॉडल के लिए होगी।

6. किआ इंडिया किआ के वाहन 50,000 रुपये तक महंगे हो जाएंगे।

7. मर्सीडीज बेंज लग्जरी कार कंपनी कीमतों में 5 तक की बढ़ोतरी करेगी।

8. एमजी मोटर कंपनी आने वाले वर्ष के दौरान अपनी एसयूवी की कीमतें 90,000 रुपये तक बढ़ाएगी।

9. ऑडी इंडिया कंपनी नए साल से कारों की कीमतें 1.7 फीसद तक बढ़ाएगी।


इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने में भी तेजी दिखेगी

पर्यवेक्षकों के मुताबिक, वर्ष 2023 में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में भी तेजी देखने को मिलेगी। वर्ष 2022 में भी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में तेजी देखी गई है खासकर दोपहिया खंड में। वाहन विनिर्माता इस गति को अगले साल में भी जारी रखने के लिए उत्सुक होंगे।

बेहतरीन रहा 2022

वाहन उद्योग ने नए उत्सर्जन एवं सुरक्षा मानकों की वजह से बढ़ती लागत और ब्याज दरों में हो रही बढ़ोतरी के बावजूद वर्ष 2023 में सतत विकास की रफ्तार बनाए रखने की उम्मीद लगाई हुई है। साल 2022 भारतीय वाहन उद्योग के लिए बेहतरीन साबित हुआ है। सेमीकंडक्टर की कमी का असर होने के बावजूद वर्ष 2022 में यात्री वाहन खंड में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज किए जाने की संभावना दिख रही है। लेकिन दोपहिया वाहनों की बिक्री में साल के अधिकांश समय तक उछाल नहीं देखी गई है। इस साल यात्री वाहनों की बिक्री करीब 38 लाख इकाई तक पहुंच सकती है।

[ad_2]

Source link