Home Tech & Gadget नए होने वाले हैं ये Redmi फोन, आया MIUI 14 अपडेट; कंपनी ने बताए नाम

नए होने वाले हैं ये Redmi फोन, आया MIUI 14 अपडेट; कंपनी ने बताए नाम

0
नए होने वाले हैं ये Redmi फोन, आया MIUI 14 अपडेट; कंपनी ने बताए नाम

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

अगर आप भी रेडमी स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द ही रेडमी के दो पुराने फोन एक दम नए जैसे होने वाले हैं। दरअसल, दो पॉपुलर रेडमी स्मार्टफोन Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro Plus को अब भारत में सबसे लेटेस्ट MIUI 14 सॉफ्टवेयर अपडेट मिल रहा है। कंपनी ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी। हालांकि यूजर रिपोर्ट के मुताबिक, नया अपडेट एंड्रॉइड वर्जन को 13 पर नहीं ले जाएगा बल्कि 12 पर ही रखेगा। नए अपडेट में क्या-क्या नया मिलेगा, चलिए डिटेल में बात करते हैं

कंपनी का ट्वीट

फिर सस्ता हुए 70 हजार का iPhone 13 5G, बेस मॉडल पर पूरे 39 हजार की छूट

नए MIUI 14 अपडेट में क्या क्या नया

MIUI 14 अपडेट नए विजेट्स, क्विक ऐप लॉन्च, बेहतर परफॉर्मेंस, बेहतर बैटरी लाइफ, होम स्क्रीन पर नए सुपर आइकन और बहुत कुछ लाता है। नए अपडेट में एक स्मार्ट रोम ऑप्टिमाइजेशन फीचर भी है, जो तीन महीनों के दौरान कैश्ड स्टोरेज को 3GB तक कम कर देती है। MIUI 14 के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि यह तेजी से बूट होता है, जिससे बूट-अप मेमोरी कम हो जाती है। अपडेट 19 सिस्टम ऐप जैसे कैमरा, मैसेज, क्लॉक और अन्य द्वारा यूज किया जा रहे रैम को भी कम करता है। MIUI 14 में यूजर को सिलेक्ट करने के लिए 6 नए वॉलपेपर और नए कार्ड स्टाइल विजेट भी मिलते हैं।

सबसे सस्ता मिल रहा हरे रंग का 5G OnePlus फोन; इसमें 108MP कैमरा, 8GB रैम

फिलहाल सिर्फ इन यूजर्स को मिलेगा नया अपडेट

MIUI 14 अपडेट सबसे पहले उन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा जिन्होंने एमआई पायलट प्रोग्राम में इनरोलमेंट किया था और बाद में धीरे-धीरे इसे सभी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro Plus के यूजर्स सिस्टम सेटिंग्स से MIUI 14 अपडेट चेक कर सकते हैं। अपडेट करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि फोन में कम से कम 50 प्रतिशत बैटरी लाइफ और पर्याप्त स्टोरेज हो।

[ad_2]

Source link