Home Life Style न्यू ईयर पर रिश्तों में करें नए गोल सेट, जिंदगी बीतेगी कूल, प्यार, वफा और बॉन्डिंग की नहीं होगी कभी कमी

न्यू ईयर पर रिश्तों में करें नए गोल सेट, जिंदगी बीतेगी कूल, प्यार, वफा और बॉन्डिंग की नहीं होगी कभी कमी

0
न्यू ईयर पर रिश्तों में करें नए गोल सेट, जिंदगी बीतेगी कूल, प्यार, वफा और बॉन्डिंग की नहीं होगी कभी कमी

[ad_1]

हाइलाइट्स

नए साल में कुछ रिलेशनशिप गोल सेट करके अपने रिश्ते को बेहतर बना सकते हैं.
आपने इस साल जितना एक-दूसरे से बहस करने में गंवाया, ऐसा नए साल में बिल्कुल भी नहीं करेंगे.

Relationship Goals for New year: नया साल आने में अब बस चंद दिन ही रह गए हैं. नव वर्ष के शुभ मौके पर लोग कई तरह के संकल्प या रेजोल्यूशन लेते हैं. कोई वजन घटाना चाहता है, कोई करियर संवारने का लक्ष्य तय करता है तो कुछ लोग रिश्ते को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के बारे में तरह-तरह के रिलेशनशिप गोल सेट करते हैं. यदि साल भर आपके रिश्ते में किसी ना किसी कारण से खटपट, लड़ाई-झगड़ा, बात-बात में गुस्सा करना, एक-दूसरे के ऊपर चिल्ला देना जैसी बातें हुईं तो कोशिश करें कि नए वर्ष में इस तरह की हरकतें, व्यवहार एक-दूसरे के साथ करने से बचें. खासकर तब, जब आप एक-दूसरे को बहुत प्यार करने के दावे करते हैं.

आपकी लव लाइफ 2022 में बहुत अच्छी नहीं रही, लेकिन चाहते हैं कि वर्ष 2023 में आपका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत और प्यार भरा बना रहे तो आप रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए कुछ गोल सेट कर सकते हैं. साइकोलॉजिस्‍ट थेरेपिस्‍ट ल्यूसिले शैकलेटन ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर 2023 के लिए कुछ रिलेशनशिप गोल सेटिंग के बारे में पोस्ट शेयर किया है. इनमें उन्होंने संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए कई ऐसे पॉइंट्स बताए हैं, जिसे आपको नए साल से फॉलो करना चाहिए, यदि आप एक हेल्दी और हैप्पी रिश्ता बनाए रखना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें: पार्टनर का मूड खराब होने पर फॉलो करें ये टिप्स, मिनटों में आ जाएगी चेहरे पर मुस्कान

न्यू ईयर में रिश्तों में करें नए गोल सेट

-आपने इस साल जितना एक-दूसरे से बहस करने में गंवाया, ऐसा नए साल में बिल्कुल भी नहीं करेंगे. एक-दूसरे से अच्छी तरह से पेश आएंगे, बात-बात में बहस करने से बचेंगे.

-आपस में एक-दूसरे से और भी ज्यादा जुड़ाव महसूस करने की कोशिश करेंगे.

-एक-दूसरे के साथ इस साल की तुलना में नए साल में अधिक आत्मीयता बनाए रखेंगे.

-एक-दूसरे से जुड़े रहने के लिए हर पॉजिटिव संभव प्रयास करेंगे. आपस में जुड़े रहने के लिए रिचुअल्स क्रिएट करेंगे.

Tags: Lifestyle, New year, Relationship



[ad_2]

Source link