[ad_1]
बता दें कि किसी भी फैन की स्पीड को रेगुलेटर कंट्रोल करता है। मतलब अगर आपका रेगुलेटर कैसा है? सारा मामला उसी पर निर्भर करता है। बता दें कि मार्केट में दो तरह के रेगुलेटर मौजूद हैं। जहां एक रेगुलेटर फैन स्पीड के साथ ही उसकी इलेक्ट्रिसिटी खपत को कंट्रोल करता है। मतलब अगर आप फैन की स्पीड को कम रखते हैं, तो बिजली बिल कम आएगा। वहीं दूसरे तरह के रेगुलेटर में बिजली की बचत नहीं होती है। मतलब अगर आप चाहें तो फैन की स्पीड कम रखें या फिर फैन की स्पीड को ज्यादा कर दें, उससे बिजली की बचत पर कोई असर नहीं पड़ता है।
इलेक्ट्रॉनिक रेगुलेटर
यह खास तरह के रेगुलेटर होते हैं, जो बिजली की खपत को कंट्रोल करते हैं। लेकिन इन रेगुलेटर का साइज नॉर्मल रेगुलेटर से बड़ा होता है। ऐसे में यूजर्स को घर में इलेक्ट्रॉनिक रेगुलेटर का इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि यह रेगुलेटर आम रेगुलेटर से ज्यादा महंगे होते हैं।
कहां से करें खरीददारी
इलेक्ट्रॉनिक रेगुलेटर को ओपन मार्केट से खरीदा जा सकता है। साथ ही इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
[ad_2]
Source link