Home National पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का ICU में चल रहा इलाज, जानें ताजा अपडेट

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का ICU में चल रहा इलाज, जानें ताजा अपडेट

0
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का ICU में चल रहा इलाज, जानें ताजा अपडेट

[ad_1]

Parkash Singh Badal- India TV Hindi

Image Source : FILE
प्रकाश सिंह बादल

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत ठीक नहीं है। उनका ICU में इलाज चल रहा है और उनकी हर प्रतिक्रिया पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। हॉस्पिटल ने शनिवार को मेडिकल बुलेटिन जारी करके ये जानकारी दी है।

गौरतलब है कि बादल की उम्र 95 साल है और उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई थी। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें एक हफ्ते पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है, ‘प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल आईसीयू में उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे बादल को पिछले साल जून में जठरशोथ (गैस्ट्राइटिस) और अस्थमा से संबंधित शिकायतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (इनपुट:भाषा)

ये भी पढ़ें: 

‘सत्यपाल मलिक की बातों को गंभीरता से ले केंद्र सरकार’, BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ये बात भी कही 

’15 सालों में बिहार को बर्बाद करने वाले आज 10 लाख नौकरी कहां से देंगे?’, जानें और क्या बोले प्रशांत किशोर 

https://www.youtube.com/watch?v=AxuCee6FhfM

 

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link